दुनिया

ट्रंप का नया 'टैरिफ बम', 70 से ज्यादा देशों पर लगाया TARRIF, अगले 7 दिन में लागू होगा फैसला, कनाडा पर भारत से ज्यादा शुल्क

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को देशों पर टैरिफ लगाने के लिए नए एग्जीक्यूटिव आदेश पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। व्हाइट हाउस ने दुनिया भर के देशों से होने वाले निर्यात पर वाशिंगटन द्वारा लगाए जाने वाले शुल्कों की एक विस्तृत सूची जारी की है। ट्रंप ने कनाडा पर टैरिफ 25 फीसदी से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया है।

Image

डोनाल्ड ट्रंप ने देशों पर लगाया टैरिफ। -फाइल पिक्चर AP

Donald Trump New Tarrif : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को देशों पर टैरिफ लगाने के लिए अपने नए एग्जीक्यूटिव आदेश पर हस्ताक्षर किए। यह टैरिफ करीब 70 देशों पर लगेगा। अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। व्हाइट हाउस ने दुनिया भर के देशों से होने वाले निर्यात पर वाशिंगटन द्वारा लगाए जाने वाले शुल्कों की एक विस्तृत सूची जारी की है। ट्रंप ने अपने पड़ोसी देश कनाडा पर टैरिफ 25 फीसदी से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया है।

कनाडा पर टैरिफ 25% से बढ़ाकर किया 35%

कनाडा पर टैरिफ 25% से बढ़ाकर 35% करने के फैसले पर ट्रंप प्रशासन ने कहा कि यह कदम कनाडा द्वारा अवैध ड्रग संकट से निपटने में विफलता और अमेरिका द्वारा इस खतरे से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के जवाब में की गई प्रतिशोधात्मक कार्रवाई के कारण उठाया गया है। कनाडा के साथ-साथ, व्हाइट हाउस ने दर्जनों अन्य देशों के लिए भी अपडेटेड टैरिफ दरें जारी की हैं।

इन देशों पर लगा टैरिफ

  • 41% टैरिफ: सीरिया
  • 40% टैरिफ: लाओस, म्यांमार
  • 39% टैरिफ: स्विट्ज़रलैंड
  • 35% टैरिफ: इराक, सर्बिया
  • 30% टैरिफ: अल्जीरिया, बोस्निया एंड हर्जेगोविना, लीबिया, दक्षिण अफ्रीका
  • 25% टैरिफ: भारत, ब्रुनेई, कजाखस्तान, मोल्दोवा, ट्यूनीशिया
  • 20% टैरिफ: बांग्लादेश, श्रीलंका, ताइवान, वियतनाम
  • 19% टैरिफ: पाकिस्तान, मलेशिया, इंडोनेशिया, कंबोडिया, फिलीपींस, थाईलैंड
  • 18% टैरिफ: निकारागुआ
  • 15% टैरिफ: इजरायल, जापान, तुर्की, नाइजीरिया, घाना और कई अन्य
  • 10% टैरिफ: ब्राजील, यूनाइटेड किंगडम, फॉकलैंड द्वीपसमूह
जिन वस्तुओं पर अमेरिका में पहले से ही 15% से अधिक टैरिफ लागू है, उन्हें नए टैरिफ से छूट मिलेगी। जिन वस्तुओं पर 15% से कम टैरिफ है, उन पर नया टैरिफ इस प्रकार लागू होगा।

नए टैरिफ कब से लागू होंगे?

व्हाइट हाउस की फैक्टशीट के अनुसार, हाल ही में जारी कार्यकारी आदेश में केवल टैरिफ दरों में बदलाव ही नहीं किया गया, बल्कि इनके लागू होने की समय-सीमा भी अपडेट की गई है। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले 1 अगस्त की समयसीमा तय की थी कि तब तक व्यापार समझौते फाइनल कर लिए जाएं, अन्यथा नए टैरिफ लागू होंगे। अब 70 से अधिक देशों के लिए नए टैरिफ दरें आदेश पर हस्ताक्षर के सात दिनों के भीतर लागू हो जाएंगी।

नीति में कुछ छूटें भी शामिल हैं:

अगर कोई सामान 7 अगस्त तक जहाज में लोड हो चुका है और 5 अक्टूबर तक अमेरिका पहुंच जाता है, तो उस पर नए टैरिफ लागू नहीं होंगे, बशर्ते वह पहले से ही ट्रांजिट में हो। कनाडा से आयात पर घोषित 35% टैरिफ आदेश जारी होने के कुछ घंटों बाद, यानी 1 अगस्त से ही प्रभावी हो जाएगा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article