दुनिया

पोर्न स्टार के चक्कर में फंसे डोनाल्ड ट्रंप, अब सता रहा गिरफ्तारी का डर

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 20, 2023, 02:58 PM IST

पोर्न स्टार डेनियल्स ने दावा किया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से 2006 में उनके शारीरिक संबंध थे। इस बात को गुप्त रखने के लिए ट्रंप ने उन्हें मोटी रकम दी थी।

Image

डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

Donald Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के खिलाफ नए-नए मामले भी सामने आते जा रहे हैं। अब नया मामला अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा है। वह लगातार दावा कर रहे हैं कि पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़े एक मामले में उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर इसका दावा भी किया था कि मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय द्वारा लाए गए एक मामले में जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जा सकती है। उन्होंने अपने समर्थकों से इस गिरफ्तारी का विरोध करने का भी आह्वान किया है।

दरसअल, यह मामला पार्न स्टार डेनियल्स से जुड़ा हुआ है। पोर्न स्टार ने दावा किया है कि एक दशक पहले ट्रंप का उनके साथ अफेयर था, दोनों के बीच शारीरिक संबंध थे। इस बात को छिपाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें 1.30 लाख डॉलर का भुगतान भी किया था।

चुनाव प्रचार से पहले दी गई थी रकम

दअरसल, बीते साल खुलासा हुआ था कि डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को मोटी रकम दी थी। इस सौदे में उनके पूर्व सहयोगी होप हिक्स भी शामिल थे। यह रकम 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान मुंह बंद रखने के लिए उन्हें दी गई थी। दरअसल, 2017 से 2021 तक राष्ट्रपति रहे और वह अब दोबारा 2024 में राष्ट्रपति चुनाव की रेस में हैं।

एलन मस्क ने की बड़ी भविष्यवाणी

डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बीच कारोबारी एलन मस्क ने भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा होता है तो राष्ट्रपति चुनावों में ट्रंप की भारी जीत होगी। बता दें, कथित गुप्त भगुतान के मामले में मंकलवार को मैनहट्टन की अदालत में एनल मस्क की पेशी है। इसी कारण कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही है। अगर इस मामले में ट्रंप दोषी पाए जाते हैं तो अमेरिकी इतिहास में यह पहली बार होगा।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article