दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बाइडन की सुरक्षा मंजूरी की रद्द, अब नहीं मिल सकेगी खुफिया ब्रीफिंग

Joe Biden Security Clearance: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा मंजूरी को रद्द कर दिया है। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपतियों को पद छोड़ने के बाद खुफिया ब्रीफिंग दी जाती है। 2021 में बाइडन ने शपथ ग्रहण के कुछ ही हफ्तों बाद ट्रंप के अनियमित व्यवहार का हवाला देते हुए खुफिया ब्रीफिंग तक पहुंच को रद्द कर दिया था और अब ट्रंप ने भी वही रास्ता अपनाया है।

Image

जो बाइडन (बाएं) और डोनाल्ड ट्रंप (दाएं)

Photo : AP

Joe Biden Security Clearance: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा मंजूरी को रद्द कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद इसकी जानकारी दी। बाइडन ने भी चार साल पहले राष्ट्रपति रहते हुए ट्रंप की सुरक्षा मंजूरी को रद्द कर दिया था। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपतियों को पद छोड़ने के बाद खुफिया ब्रीफिंग दी जाती है। 2021 में बाइडन ने शपथ ग्रहण के कुछ ही हफ्तों बाद ट्रंप के अनियमित व्यवहार का हवाला देते हुए खुफिया ब्रीफिंग तक पहुंच को रद्द कर दिया था और अब ट्रंप ने भी वही रास्ता अपनाया है।

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि बाइडन की क्लासिफाइड इनफॉर्मेशन तक पहुंच जारी रखने की कोई जरूरत नहीं है। इसलिए, हम तत्काल प्रभाव से बाइडन की सुरक्षा मंजूरी को रद्द कर रहे हैं और उनकी दैनिक खुफिया ब्रीफिंग को रोक रहे हैं।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने (बाइडन) 2021 में यह मिसाल कायम की, जब उन्होंने खुफिया समुदाय को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति (ट्रंप) को राष्ट्रीय सुरक्षा पर विवरण तक पहुंचने से रोकने का निर्देश दिया, जो कि पूर्व राष्ट्रपतियों को दिया जाने वाला शिष्टाचार है।

ट्रंप ने बाइडन की सुरक्षा मंजूरी क्यों की रद्द?

ट्रंप ने अपने पोस्ट में पिछले साल बाइडन द्वारा क्लासिफाइड दस्तावेजों को संभालने के बारे में विशेष वकील की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हूर रिपोर्ट से पता चला है कि बाइडन की याददाश्त खराब है। ऐसे में संवेदनशील जानकारी के साथ उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं नेशनल सिक्योरिटी को हमेशा महफूज रखूंगा। जो आपको बर्खास्त किया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article