दुनिया

गोपनीय दस्तावेज मामला: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर लगा अभियोग, कहा- मैं बेकसूर हूं

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 9, 2023, 10:18 AM IST

न्याय विभाग के लंबे इतिहास में यह अभियोग राजनीतिक रूप से सबसे अधिक जटिल मामला लगता है। घोषणा के 20 मिनट के भीतर ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार अभियान के लिए धन जुटाना शुरू कर दिया।

Image

Donald Trump

Photo : AP

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित आवास पर गोपनीय दस्तावेज मिलने के मामले में उन पर अभियोग लगाया गया है। ट्रंप दोबारा राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं, ऐसे में यह मुकदमा उनकी राह में मुश्किलें खड़ी कर सकता है। न्याय विभाग ने इस अभियोग की तत्काल सार्वजनिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन दो लोगों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि अभियोग में सात आपराधिक मामले शामिल हैं। इनमें से एक व्यक्ति ने बताया कि अभियोजकों ने ट्रंप के वकीलों से संपर्क किया था। इसके कुछ ही समय बाद ‘ट्रूथ सोशल’ मंच पर घोषणा की गई कि ट्रंप पर अभियोग लगाया गया है।

ट्रंप बोले, मैं बेकसूर हैंन्याय विभाग के लंबे इतिहास में यह अभियोग राजनीतिक रूप से सबसे अधिक जटिल मामला लगता है। घोषणा के 20 मिनट के भीतर ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार अभियान के लिए धन जुटाना शुरू कर दिया। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि मैं बेकसूर हूं। उन्होंने दोहराया कि यह जांच उन्हें फंसाने के लिए है। यह मामला ट्रंप के लिए एक और मुश्किल पैदा कर सकता है क्योंकि न्यूयॉर्क में भी एक मामले में उन पर अभियोग लगाया गया है और वाशिंगटन व अटलांटा में उनके खिलाफ अतिरिक्त जांच हो रही है, जिसमें भी आपराधिक आरोप लग सकते हैं।

अपने आवास ले गए 300 गोपनीय दस्तावेज

विशेष वकील जैक स्मिथ की महीनों की जांच के बाद यह अभियोग लगाया गया है। स्मिथ इस बात की जांच कर रहे थे कि क्या ट्रंप ने सैकड़ों गोपनीय दस्तावेज अपने पाम बीच आवास मार-ए-लागो में ले जाकर कानून तोड़ा या रिकॉर्ड हासिल करने के सरकार के प्रयास में बाधा डाली। अभियोजकों ने कहा कि ट्रंप व्हाइट हाउस से जाने के बाद तकरीबन 300 गोपनीय दस्तावेज अपने मार-ए-लागो आवास ले गए। इनमें करीब 100 वो दस्तावेज भी शामिल थे जिन्हें पिछले साल अगस्त में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने घर की तलाशी के दौरान जब्त किए थे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article