दुनिया

ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में प्रदर्शन रोकने के लिए कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड के जवानों को किया तैनात, गर्वनर ने राष्ट्रपति के आदेश पर जताया विरोध

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में विरोध प्रदर्शनों को काबू करने के लिए कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड के 2000 जवानों को तैनात करने का आदेश दिया है। विरोध प्रदर्शनों के बाद ट्रम्प ने कहा कि यदि कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूस्कम और लॉस एंजिल्स के मेयर करेन बास अपना काम नहीं कर सकते हैं, जिसके बारे में हर कोई जानता है कि वे नहीं कर सकते हैं, तो संघीय सरकार हस्तक्षेप करेगी।

Image

ट्रंप ने कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड के जवानों को किया तैनात

Photo : ANI

Immigration Protests In Los Angeles: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में विरोध प्रदर्शनों को काबू करने के लिए कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड के 2000 जवानों को तैनात करने का आदेश दिया है जबकि गवर्नर ने सरकार के इस कदम पर आपत्ति जताई है। लॉस एंजिलिस में संघीय आव्रजन अधिकारियों ने आव्रजन नियमों के उल्लंघन को लेकर शुक्रवार को 44 लोगों को गिरफ्तार किया जिसके बाद एक संघीय हिरासत केंद्र के बाहर उस समय झड़प हुई जब इस कार्रवाई का विरोध करने जुटे लोगों को तितर-बितर करने के लिए अधिकारियों ने आंसू गैस के गोले दागे।

USA

USA

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ट्रंप कैलिफोर्निया में बढ़ती अराजकता से निपटने के लिए ‘कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड’ के जवानों को तैनात कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों के बाद ट्रम्प ने अपने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यदि कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूस्कम और लॉस एंजिल्स के मेयर करेन बास अपना काम नहीं कर सकते हैं, जिसके बारे में हर कोई जानता है कि वे नहीं कर सकते हैं, तो संघीय सरकार हस्तक्षेप करेगी और दंगों और लुटेरों की समस्या को हल करेगी, जिस तरह से इसे हल किया जाना चाहिए।

ट्रंप के आदेश पर कैलिफोर्निया के मेयर और गवर्नर ने जताई आपत्ति

कैलिफोर्निया के गवर्नर एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता गैविन न्यूसम ने इस कदम पर आपत्ति जताई और एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि रिपब्लिकन पार्टी के नेता एवं राष्ट्रपति ट्रंप का यह कदम जानबूझकर भड़काने वाला है और इससे केवल तनाव बढ़ेगा। न्यूसम ने कहा कि यह मिशन अनुचित है और इससे जनता का भरोसा खत्म हो जाएगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article