दुनिया

न्यूयॉर्क जाने वाली डेल्टा फ्लाइट की स्कॉटलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग, विंग में लग गई थी आग; देखें वीडियो

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 11, 2023, 09:53 PM IST

विमान के अंदर से एक पैसेंजर ने विंग में आग को देखा था, जिसके बाद उसने इसकी सूचना क्रू मेंबर को दी। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान के एक विंग से तेज लपटें निकल रही हैं। आग की खबर सुनकर प्लेन में बैठे यात्री घबरा गए।

Image

न्यूयॉर्क जाने वाली डेल्टा फ्लाइट की स्कॉटलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग (वीडियो स्क्रीनशॉट-@JacdecNew)

न्यूयॉर्क जा रहे एक प्लेन को तब इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई जब उसके विंग में आग लग गई। स्कॉटलैंड से न्यूयॉर्क के लिए यह विमान उड़ान पर था। यह विमान डेल्टा एयर लाइन्स का था।

कहां से रवाना हुआ था विमान

बोइंग 767, जो स्थानीय समयानुसार सुबह 10:50 बजे एडिनबर्ग से रवाना हुआ था। ग्लासगो के हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक पैसेंजर ने विमान के एक विंग में आग की लपटों को देखा। विंग में आग लगने के बाद डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट DAL209 को प्रेस्टविक में लैंड करने के लिए डायवर्ट किया गया। विमान के विंग में आग की लपटों का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया है। जिसमें आग की लपटों को देखा जा सकता है।

क्या कहा कंपनी ने

मिली जानकारी के अनुसार किसी भी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि विमान के किसी हिस्से में आग लगी थी। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। डेल्टा एयर लाइन्स ने केवल पुष्टि की कि विमान के दो इंजनों में से एक के साथ "टेक्निकल समस्या" थी। एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगी और कहा कि वह यात्रियों को री-रूट करने के लिए काम कर रही है।

पूरी घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के डायवर्ट होने से पहले तेज धमाके की आवाज सुनकर यात्रियों डर गए थे। इमरजेंसी लैंडिग के बाद यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया। जिसके बाद स्कॉटिश फायर एंड रेस्क्यू सर्विस और एयरपोर्ट फायर क्रू द्वारा आग को बुझाया गई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article