Covid-19 Kills Man in 613 Days: एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं को कोविड-19 से जुड़ा अनोखा तथ्य मिला है। शोधकर्ताओं को एक अध्ययन से पता चला है कि एक डच व्यक्ति को सबसे लंबे समय तक रिकॉर्ड किए गए कोविड -19 संक्रमण का सामना करना पड़ा। यह 613 दिनों तक चला और 2023 के अंत में उसकी मौत हो गई। टाइम की रिपोर्ट के अनुसार, 72 वर्षीय व्यक्ति फरवरी 2022 में कोविड-19 से संक्रमित होने से पहले से ही रक्त रोग से पीड़ित था, जिसके कारण प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो गई थी। इस मरीज का केस शोधकर्ताओं द्वारा अगले सप्ताह बार्सिलोना में एक मेडिकल शिखर सम्मेलन में पेश किया जाएगा।
50 से अधिक बार हुआ म्यूटेशन
टाइम के अनुसार, शोधकर्ताओं ने पाया कि वायरस मरीज के शरीर में 50 से अधिक बार उत्परिवर्तित (mutated) हुआ और आखिर में एक अति-उत्परिवर्तित वेरिएंट (ultra-mutated variant) में बदल गया। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस शख्स में करीब 20 महीने तक चलने वाला कोविड संक्रमण अब तक दर्ज किया गया सबसे लंबा संक्रमण है। इससे पहले एक ब्रिटिश व्यक्ति में 505 दिनों तक संक्रमण मिला था जिसकी मृत्यु हो गई थी।
इस मामले में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित होने से पहले कोविड-19 टीकों की कई खुराक लेने के बावजूद, रोगी की प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए रखने में विफल रही। समय के साथ वायरस मजबूत होता गया और एक प्रमुख कोविड एंटीबॉडी उपचार सोट्रोविमैब सहित अन्य इलाज का इस पर कोई असर नहीं हुआ।
कोविड का सुपर-म्यूटेटेड वैरिएंट नहीं फैला
हालांकि, यह वेरिएंट रोगी से परे नहीं फैला। इसके उद्भव से पता चलता है कि महामारी पैदा करने वाला वायरस आनुवंशिक रूप से कैसे बदल सकता है, जिससे नए वेरिएंट को जन्म मिलता है।
इस रोगी पर किए गए अध्ययन के लेखकों ने कहा, यह मामला कमजोर प्रतिरक्षा वाले व्यक्तियों में लगातार
ESCMID ग्लोबल कांग्रेस में पेश होगी स्टडी
एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं द्वारा 72 वर्षीय व्यक्ति के मामले का अध्ययन अगले सप्ताह बार्सिलोना में ईएससीएमआईडी ग्लोबल कांग्रेस (ESCMID Global Congress) में प्रस्तुत किया जाएगा। शोध से यह भी पता चला कि लगभग 24% अमेरिकी वयस्क, जिनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था, उन्होंने तीन महीने से अधिक समय तक इसके लक्षण महसूस किए हैं।
