दुनिया

कंगाल हुआ पाकिस्तान तो चीन ने भी छोड़ दिया साथ! व्यापार पर ब्रेक, यात्रा नहीं करने की सलाह और काउंसलर ऑफिस भी बंद

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 17, 2023, 10:14 PM IST

China Pakistan Relations: कंगाली की कगार पर पहुंच चुके पाकिस्तान को झटके पर झटके लग रहे हैं। ताजा मामले में पाकिस्तान का खास दोस्त समझा जाने वाला चीन है, जो पाकिस्तान से अपने कदम पीछे खींचता नजर आ रहा है। चीनी व्यापारी पाकिस्तान से अपना बोरिया बिस्तर समेटने में लगे हैं।

China Pakistan Relations: कहते हैं कि असली दोस्त की पहचान मुसीबत के समय में होती है, लेकिन पाकिस्तान के साथ ऐसा होता नहीं दिख रहा है। एक एक करके उसके करीबी दोस्त उसका साथ छोड़ रहे हैं। जिस चीन के बलबूते पाकिस्तान कूदते रहता था, अब उस चीन में भी पाकिस्तान का साथ छोड़ना शुरू कर दिया है।

बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण चीनी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह देने के कुछ दिनों बाद चीन ने पाकिस्तान में अपने दूतावास के कांसुलर सेक्शन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। हालांकि, चीन ने कॉन्सुलर सेक्शन को बंद करने के लिए 'तकनीकी मुद्दों' का हवाला दिया। इसके अलावा चीन के व्यापारी भी अपना व्यापार समेट कर चीन लौट रहे हैं या फिर लौटने की तैयारी कर रहे हैं।

इससे पहले चीन ने अपने नागरिकों को सचेत भी किया था। चीन ने कहा था कि पाकिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण वे जोखिम में पड़ सकते हैं। पाकिस्तान में पिछले साल से आतंकी हमलों में इजाफा हुआ है। पिछले साल एक महिला आत्मघाती हमलावर ने कराची में अपने स्थानीय चालक के साथ तीन चीनी शिक्षकों की हत्या कर दी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article