दुनिया

China Coronavirus: कोरोना के लपेटे में चीन के 80 प्रतिशत लोग, एक हफ्ते में 13 हजार की मौत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 22, 2023, 10:28 PM IST

China Coronavirus: एक हफ्ते पहले कहा गया था कि 12 जनवरी तक कोविड से चीन में लगभग 60,000 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि चीन पर मौतों के आंकड़े छुपाने के आरोप लगते रहे हैं। चीन की तरफ से जारी किए जाने वाले आंकड़ों में वे लोग शामिल नहीं हैं जिनकी घर पर वायरस से मौत हुई है।

Image

चीन में कोरोना से एक हफ्ते में 13 हजार की मौत (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

China Coronavirus: चीन में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। चीन की 80 प्रतिशत जनता कोविड (covid) से संक्रमित हो चुकी है। चीन की तरफ से जारी किए गए रिपोर्टों के अनुसार एक हफ्ते में 13 हजार लोग कोरोना से मर चुके हैं।

क्या है रिपोर्ट में

चीन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 13 से 19 जनवरी के बीच अस्पतालों में लगभग 13,000 लोगों की मौत कोविड से हुई है। चीन के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि अधिकांश आबादी पहले ही वायरस से संक्रमित हो चुकी है।

पहले 60 हजार की मौत

चीन ने एक हफ्ते पहले कहा था कि 12 जनवरी तक अस्पतालों में कोविड के कारण लगभग 60,000 लोगों की मौत हो गई थी। चीन के इन आंकड़ों पर सवाल उठते रहे हैं। क्योंकि चीन मौतों के इन आंकड़ों में उन्हें शामिल नहीं करता है, जिनकी मौत घर पर हुई है।

80 प्रतिशत लोग संक्रमित

चीन के एक प्रमुख सरकारी वैज्ञानिक ने कहा कि अगले दो या तीन महीनों में चीन में कोरोना की बड़ी लहर नहीं आएगी, क्योंकि 80 प्रतिशत लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि चीनी नव वर्ष पर जश्न के कारण कोरोना के मामलों में वृद्धि की आशंका जताई गई है। साथ ही एक संस्था ने दावा किया है कि लोगों की सामाजिक सक्रियता से मौतों का आंकड़ा भी काफी बढ़ सकता है।

रहती हैं छुट्टियां

चीन में लूनर न्यू ईयर पर छुट्टियां रहती हैं। इस समय हजारों लोग अपने-अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए यात्रा करते हैं। एक दूसरे से मिलते हैं और जश्न मनाते हैं। यही जश्न चीन के लिए डर की वजह है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article