World News: सेंट्रल अफ्रीकी देश चाड (Chad) में सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन (Protest) हो रहे हैं। सरकार की तरफ से अंतरिम नेता महामत इदरिस डेबी कार्यकाल 2 साल और बढ़ा दिया गया जिसके खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आई। जानकारी के मुताबिक एनजीमा शहर में हुए हिंसक प्रदर्शनों में करीब 40 लोगों की मौत हो गई जबकि चाड के दूसरे सबसे बड़े शहर मोउनदोउ में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की जिसमें 20 लोग मारे गए।
भीड़ पर बरसा दी गोलियां
जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने शासन के खिलाफ नारेबाजी की. पुलिस के लगे बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, आगजनी की। जब भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई तो सुरक्षाबलों ने उन पर गोलियां बरसा दीं. जिसमें कुल 60 लोग मारे गए। वहीं चाड सरकार की ओर से जारी बयान में 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। बृहस्पतिवार को हुई हिंसा के बाद प्राधिकारियों ने कर्फ्यू लगा दिया है। चाड सरकार के प्रवक्ता अजीज महामत सालेह ने बताया कि राजधानी एनजमीना में हिंसा में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं।
