दुनिया

ब्रिक्स पर फिर बरसे ट्रंप, टैरिफ की धमकी दे कहा-छोटा समूह डॉलर पर प्रभुत्व तोड़ने का कोशिश कर रहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आठ जुलाई को दावा किया था कि ब्रिक्स की स्थापना अमेरिका को ‘‘नुकसान’’ पहुंचाने और डॉलर को ‘‘कमजोर’’ करने के लिए की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस समूह के सदस्य देशों को 10 प्रतिशत शुल्क का सामना करना पड़ेगा।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो- AP)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स को एक ‘छोटा समूह’ बताते हुए दावा किया कि यह ‘डॉलर के प्रभुत्व’ को तोड़ना चाहता है। उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि यदि ब्रिक्स के सदस्य राष्ट्र ऐसा करते हैं, तो वे उन पर 10 प्रतिशत शुल्क लगा देंगे। ट्रंप ने दस दिनों में दूसरी बार ब्रिक्स के सदस्य देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका को 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की धमकी दी है।

ब्रिक्स से क्यों खौफ खाते हैं ट्रंप

भाषा की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘...आपके पास ब्रिक्स नाम का एक छोटा सा समूह है। इसकी चमक तेजी से फीकी होती जा रही है, लेकिन ब्रिक्स डॉलर का प्रभुत्व, मानक मुद्रा का दर्जा तोड़ने की कोशिश कर रहा है।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘जीनियस एक्ट’ पर हस्ताक्षर करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘ मैंने कहा कि ब्रिक्स देशों के समूह में शामिल किसी भी देश पर हम 10 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे।’’

क्या है जीनियस एक्ट

‘जीनियस एक्ट’ पहला क्रिप्टोकरेंसी विधेयक है, जिसे अमेरिकी विधायिका ने मंजूरी दी है। यह स्थिर क्रिप्टोकरेंसी के लिए नियामक ढांचा स्थापित करता है। ट्रंप द्वारा विश्व भर के देशों पर जवाबी शुल्क लगाने की प्रारंभिक घोषणा के कुछ सप्ताह बाद, इस महीने की शुरुआत में रियो डी जेनेरियो में दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स समूह के देशों ने अमेरिका पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रहार किया तथा एकतरफा तरीके से आयात शुल्क में वृद्धि को लेकर गंभीर चिंता जताई थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article