दुनिया

'ऑपरेशन सिंदूर' पर ट्रंप का एक और दावा-भारत, PAK लड़ाई में मार गिराए गए 5 फाइटर जेट्स

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि 'यह एक नए तरह का युद्ध था। आपने हाल ही में देखा होगा कि हमने ईरान में क्या किया। इन हमलों में हमने ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता खत्म कर दी। हमने इसे पूरी तरह से खत्म कर दिया। लेकिन भारत और पाकिस्तान आपस में भिड़ जाते हैं और यह हर बड़ा हो जाता है। इस बार हमने करोबार के जरिए इसका सुलह कराया।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर मध्यस्थता करने की बात कही है। तस्वीर-AP

Photo : AP

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई रुकवाने और सीजफायर कराने में अपनी मध्यस्थता की बात कही है। उन्होंने कहा कि हमने गंभीर किस्म के कई युद्ध रुकवाए। इनमें भारत और पाकिस्तान का युद्ध भी शामिल था। यहां लड़ाकू विमानों को मार गिराया जा रहा था। ट्रंप ने कहा कि 'मुझे लगता है कि पांच विमानों को मार गिराया गया। यहां परमाणु हथियार संपन्न दो देश थे जो कि एक दूसरे को निशाना बना रहे थे।'

कारोबार के जरिए हमने सुलह कराया-ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि 'यह एक नए तरह का युद्ध था। आपने हाल ही में देखा होगा कि हमने ईरान में क्या किया। इन हमलों में हमने ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता खत्म कर दी। हमने इसे पूरी तरह से खत्म कर दिया। लेकिन भारत और पाकिस्तान आपस में भिड़ जाते हैं और यह हर बड़ा हो जाता है। इस बार हमने करोबार के जरिए इसका सुलह कराया। हमने दोनों से कहा कि आप अमेरिका के साथ कारोबारी डील करना चाहते हैं लेकिन कहा कि आप एक दूसरे पर हथियार चलाते रहेंगे तो हम आप दोनों के साथ कोई कारोबारी डील नहीं करेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था क्योंकि दोनों ही परमाणु हथियारों से संपन्न देश हैं।'

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुआ आतंकी हमला

पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना ने छह-सात मई की रात आतंकवादी ठिकानों एवं उसके भर्ती केंद्रों पर हवाई हमले किए। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भारतीय रिहायशी इलाकों एवं सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए हमले किए। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के दर्जन भर एयरबेस पर हमले कर उन्हें नुकसान पहुंचाया।

भारत का दावा-संघर्ष रुकवाने में नहीं थी ट्रंप की भूमिका

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम सीजफायर हो गया। भारत सरकार का कहना है कि दोनों देशों के डीजीएमओ स्तर पर हुई बातचीत में सीजफायर पर सहमति बनी और इसे रुकवाने में किसी भी तीसरे पक्ष या देश की कोई भूमिका नहीं थी। यहां तक कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ फोन पर हुई बातचीत में भी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि किसी ने मध्यस्थता नहीं की। दोनों देशों के डीजीएमओ स्तर पर हुई बातचीत में सीजफायर का फैसला हुआ।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article