दुनिया

बॉन्डी बीच शूटआउट: Pak मूल के दोनों आतंकियों पर खुलासा, हमलावर बाप-बेटे गए थे मनीला, यहीं ली सेना जैसी ट्रेनिंग

एनएसडब्ल्यू पुलिस कमिश्नर माल लेन्योन ने कहा कि 'इस बात की पुष्टि की जा सकती है कि दोनों फिलिफींस आए थे। उनका यहां आने की वजह क्या थी, ये यहां किन-किन जगहों पर गए और किन लोगों से मिले, यह सब अभी जांच का विषय है।' पुलिस का कहना है कि दोनों ने अपने परिवार के लोगों को बताया था कि वे मछलनी पकड़ने के लिए सप्ताहांत ट्रिप पर जा रहे हैं।

Image

सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदियों की हुई हत्या। तस्वीर-AP

Photo : AP

Bondy Beach Shootout: सिडनी के बॉन्डी बीच पर 15 लोगों की हत्या करने वाले साजिद अकरम (50) और उसका 24 साल का बेटा नावीद अकरम पिछले महीने फिलिपींस आए थे। यह दावा फिलिपींस के इमिग्रेशन अधिकारियों ने किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में इमिग्रेश ब्यूरो के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तानी मूल के दोनों बाप-बेटे कथित रूप से भारतीय पासपोर्ट पर एक नवंबर को फिलिपींस आए और 28 नवंबर को यहां से वापस चले गए।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रवक्ता ने बताया कि साजिद और नावीद दोनों फिलिपींस छोड़ने से पहले दावाओ में रुके थे। दावाओ से ही वे मनीला और फिर सिडनी के लिए रवाना हुए। फिलिपींस के अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। इस बीच, एनएसडब्ल्यू ने कहा है कि नावीद के नाम पर एक वाहन है जिसमें उसने उन्नत किस्म के विस्फोटक और घर में तैयार आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के दो ध्वज रखे थे।

sydney

हनुक्का जश्न के दौरान यहूदियों पर रविवार को हुआ हमला। तस्वीर-AP

इससे पहले एबीसी न्यूज ने सुरक्षा से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि दोनों बंदूकधारियों ने इस महीने के पहले और फिलिपींस की यात्रा की। इनकी इस यात्रा का मकसद बॉन्डी शूटिंग से पहले 'सेना की तरह प्रशिक्षण' हासिल करना था।

sydney

हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए। तस्वीर-AP

एनएसडब्ल्यू पुलिस कमिश्नर माल लेन्योन ने कहा कि 'इस बात की पुष्टि की जा सकती है कि दोनों फिलिफींस आए थे। उनका यहां आने की वजह क्या थी, ये यहां किन-किन जगहों पर गए और किन लोगों से मिले, यह सब अभी जांच का विषय है।' पुलिस का कहना है कि दोनों ने अपने परिवार के लोगों को बताया था कि वे मछलनी पकड़ने के लिए सप्ताहांत ट्रिप पर जा रहे हैं लेकिन मछली पकड़ने की जगह दोनों कैम्पसी में किराए पर रुके हुए थे।

sydney

मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। तस्वीर-AP

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार यहीं पर इन्होंने कथित रूप से हमले की प्लानिंग की। यहां इनके ठिकानों की जब पुलिस ने तलाशी तो उसे दो हथियार मिले। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इनके आने को लेकर फिलिपींस में किसी तरह का सुरक्षा अलर्ट जारी नहीं हुआ थाी। उन्होंने कहा कि इसे इंटेलिजेंस की नाकामी नहीं माना जाएगी।

sydney

सिडनी के बॉन्डी बीच पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। तस्वीर-AP

ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के सबसे मशहूर बीच में से एक बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के जश्न के दौरान हुए हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि यह हमला यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया। हनुक्का के पहले दिन का जश्न मनाने के लिए सिडनी के बॉन्डी बीच पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान बंदूकधारियों ने हमला कर दिया।

sydney

इस हमले में 38 अन्य घायल हो गए। तस्वीर-AP

अधिकारियों ने कहा कि इस आतंकवादी हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए और 38 अन्य घायल हो गए। न्यू साउथ वेल्स के स्वास्थ्य मंत्री रयान पार्क ने कहा कि मरने वालों की संख्या 12 से बढ़कर 16 हो गई है, जिनमें 12 साल का एक बच्चा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि तीन अन्य बच्चों का भी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article