दुनिया

1 मेजर सहित 10 सैनिकों की मौत, पाकिस्तानी सेना पर BLA का अबतक का सबसे बड़ा हमला!

पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने सबसे बड़ा हमला करने का दावा किया है, जिसमें एक पाकिस्तानी मेजर सहित 10 सैनिकों के मारे जाने की खबर है।

Image

बलूचिस्तान में BLA ने पाकिस्तानी सेना को बनाया निशाना (फाइल फोटो- AP)

पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बड़ा हमला किया है। बीएलए का दावा है कि उसने पाकिस्तानी सेना के एक मेजर सहित कम से कम 10 सैनिकों को मार गिराया है। बीएलए ने ये हमले पूरे बलूचिस्तान में किया है। हाल के दिनों में बीएलए और पाकिस्तानी सेना के बीच कई झड़पें हुईं हैं। जिसमें दोनों से दर्जनों सैनिक और लड़ाके मारे गए हैं।

बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने क्या-क्या दावा किया?

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसने पूरे बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर कई हमले किए। एक बयान में कहा गया है कि बलूचिस्तान के चामलंग के 'बाला डाक' इलाके में बीएलए के लड़ाकों ने एक सटिक हमले में कब्जा करने वाली पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया, जिसमें पाकिस्तानी मेजर सहित 10 सैनिक मारे गए।

BLA ने कैसे दिया ऑपरेशन को अंजाम

BLA की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने पहले पाकिस्तानी सेना के काफिले में चल रही आगे की गाड़ी को बम से उड़ा दिया, इसके बाद जैसे ही काफिला रुका गोलियों की बारिश कर दी। इस हमले को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की उस कार्रवाई का जवाब माना जा रहा है, जिसमें वो BLA को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में बीएलए को भी भारी नुकसान हुआ है। उसके कई लड़ाके मारे गए हैं। दोनों से हमलों का दौर जारी है, जिसमें बीएलए पाकिस्तानी सेना पर भारी पड़ता दिख रहा है।

10 दिन में मार गिराए 42 सैनिक

बलूच लिबरेशन आर्मी ने 10 दिनों में पाकिस्तान के 42 सैनिकों का मार गिराया है। ऐसा बीएलए की तरफ से दावा किया गया है। दावे में कहा गया कि उसने 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के कई जिलों में 27 ऑपरेशनों को अंजाम दिया है। इसमें कम से कम 42 पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों की मौत हुई है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article