Netanyahu Health Update: ईरान के साथ जंग के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वर्क आउट करते हुए अपना एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में नेतन्याहू ने खुद को एकदम फिट दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले नेतन्याहू ने एक ऐसा खुलासा किया था जिसे सुन पूरी दुनिया दंग रह गई थी।
प्रोस्टेट कैंसर का शिकार हुए नेतन्याहू
पिछले दिनों नेतन्याहू ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए प्रोस्टेट कैंसर से जुड़ी जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि वह प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने आगे बताया था कि वह नहीं चाहते थे कि उनकी बीमारी की खबर उनके दुश्मन ईरान को लगे और वह इसका प्रपोगेंडा की तरह इस्तेमाल करे।
नेतन्याहू ने छीलकर खाया अंडा
नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर वर्कआउट का वीडियो साझा किया जिसमें वह डम्बल के साथ-साथ कई अन्य एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद, उन्होंने डाइट का भी ध्यान रखा और अंडे छीलकर खाए।
जंग के बीच कराया इलाज
सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि नेतन्याहू ने ईरान के साथ जारी जंग के बीच गुपचुप तरीके से अपना इलाज कराया और किसी को कानोकान इसकी भनक नहीं लगी। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया था कि उनकी सेहत एकदम मस्त है और वह पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने बताया था कि प्रोस्टेट में एक छोटी समस्या उनके सामने आई थी।
नेतन्याहू का गोपनीय इलाज
नेतन्याहू का यरुशलम के हदसाह अस्पताल में गोपनीय इलाज हुआ था। डॉक्टरों को उनके शरीर में एक छोटा ट्यूमर मिला था, जिसका सफलतापूर्वक इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि नेतन्याहू के ट्यूमर का इलाज रेडिएशन थेरेपी की मदद से किया गया। करीब ढाई माह पहले रेडिएशन थेरेपी शुरू की गई थी और अब ट्यूमर पूरी तरह से गायब हो गया है। नेतन्याहू ने हालिया वीडियो की मदद से खुद को एकदम फिट दिखाने की कोशिश की है।
