दुनिया

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कमला हैरिस पर साधा निशाना, बोले- 'आपका खेल हो चुका है खत्म'

राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार के दौरान ट्रंप ने हैरिस पर तीखा हमला बोला और राष्ट्रपति जो बाइडन की टिप्पणियों का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने ट्रंप के समर्थकों को कचरा कहा था। बता दें, अमेरिका में पांच नवंबर को मतदान होना है।

Image

कमला, आपका खेल खत्म हो चुका है: डोनाल्ड ट्रंप

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

अमेरिकी चुनाव से 5 दिन पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विस्कॉन्सिन में रैलियां कीं और चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण इस राज्य में खुद को बीस साबित करने की कोशिश की। सीएनएन के नए सर्वेक्षणों से पता चला है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैरिस को मिशिगन और विस्कॉन्सिन में मामूली बढ़त हासिल है, जबकि पेंसिल्वेनिया में दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। सर्वेक्षणों के अनुसार, मिशिगन में हैरिस ने संभावित मतदाताओं के बीच ट्रंप पर 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़त बना रखी है।

ट्रंप ने हैरिस पर बोला तीखा हमला

राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार के दौरान ट्रंप ने हैरिस पर तीखा हमला बोला और राष्ट्रपति जो बाइडन की टिप्पणियों का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने ट्रंप के समर्थकों को कचरा कहा था। हाल ही में ट्रंप विस्कॉन्सिन के ग्रीन बे क्षेत्र में कचरा उठाते समय पहनी जाने वाली जैकेट पहनकर एक डंपर ट्रक में सवार होकर रैली में पहुंचे और अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हैरिस राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जो (बाइडन) और कमला के लिए मेरी प्रतिक्रिया बहुत सरल है, यदि आप अमेरिकियों से प्यार नहीं करते हैं तो आप अमेरिका का नेतृत्व नहीं कर सकते, यह सच है। यदि आप अमेरिकी लोगों से नफरत करते हैं तो आप राष्ट्रपति नहीं बन सकते। मेरा मानना है कि वे ऐसा करते हैं, और कमला हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं।

अमेरिका में 5 नवंबर को होगा मतदान

ट्रंप ने कहा कि कमला, आपका खेल खत्म हो चुका है। हैरिस ने बाइडन के उस विवादास्पद बयान से दूरी बना ली, जिसमें उन्होंने ट्रंप के समर्थकों को ‘कचरा’ कहा था। हैरिस ने कहा कि वह किसी के मत के आधार पर उसकी आलोचना करने से पूरी तरह असहमत हैं। हैरिस ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि मेरा मानना है कि मेरा काम सभी लोगों को प्रतिनिधित्व करना है, चाहे वे मेरा समर्थन करें या न करें। अमेरिका की राष्ट्रपति के रूप में, मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति रहूंगी, चाहे आप मुझे वोट दें या न दें। अमेरिका में पांच नवंबर को मतदान होना है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article