दुनिया

अब सिडनी के चर्च में पादरी पर हमला, चेहरे और शरीर पर चाकू से किए कई वार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2024, 05:27 PM IST

Sydney Stabbing: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अब चर्च में एक पारदी व अन्य लोगों पर चाकू से हमला किया गया है। इस हमले में कई लोग घायल हुए। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

सिडनी के चर्च में पादरी पर चाकू से हमला

Sydney Stabbing: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अब चर्च में पादरी पर हमला हुआ है। बताया गया है कि वेकली स्थित दर गुड शेफर्ड चर्च में एक पादरी और वहां मौजूद लोगों पर चाकू से हमला किया गया। हमलावर ने पादरी के चेहरे व शरीर चाकू से कई वार किए। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

NSW पुलिस ने बताया कि चाकूबाजी की घटना के बाद वेकली चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और वह पूछताछ में पुलिस की सहायता कर रहा है। घायल लोगों को चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शॉपिंग सेंटर में भी हुआ था हमला

इससे पहले 13 अप्रैल को भी सिडनी में इसी तरह की घटना सामने आई थी। यहां एक शॉपिंंग सेंटर में एक हमलावर ने कई लोगों को निशाना बनाया था। पुलिस ने बताया था कि हमलावर चाकू लेकर मॉल में घुस आया और लोगों पर चाकू से वार करने लगा। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी, वहीं पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को भी मार गिराया था। इस घटना में कुल नौ लोगों को निशाना बनाया गया था, जिसमें एक छोटा बच्चा भी शामिल था। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने दुख जताते हुए मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article