दुनिया

फिर उड़ान भरने की तैयारी कर रही भारत की बेटी, सुनीता विलियम्स तीसरी बार करेंगी अंतरिक्ष की सैर

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 7 मई को भारतीय समयानुसार 8:04 मिनट पर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगे। इससे पहले सुनीता विलियम्स 2006 और 2012 में अंतरिक्ष मिशनों पर जा चुकी हैं, उन्होंने इन दो मिशनों में कुल 322 दिन अंतरिक्ष में बिताए हैं, जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है।

Image

सुनीता विलियम्स तीसरी बार करेंगे अंतरिक्ष यात्रा

Photo : ANI

Sunita Williams: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एक बार फिर से अंतरिक्ष की यात्रा करने के लिए तैयार हैं। यह उनकी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा होगी। इससे पहले सुनीता विलियम्स 2006 और 2012 में अंतरिक्ष मिशनों पर जा चुकी हैं, उन्होंने इन दो मिशनों में कुल 322 दिन अंतरिक्ष में बिताए हैं, जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। सुनीता विलियम्स अपनी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा नासा के वैज्ञानिक बुच विल्मोर के साथ तय करेंगी। दोनों बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष विमान से स्पेस में जाएंगे।

नासा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 7 मई को भारतीय समयानुसार 8:04 मिनट पर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगे। यह मिशन केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन, फ्लोरिडा से लॉन्च होगा और स्टारलाइनर की यह की पहली चालक दल उड़ान होगी। अगर यह उड़ान सफल होती है, तो यह अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) तक और वहां से चालक दल को परिवहन प्रदान करने वाली दूसरी निजी कंपनी बन जाएगी।

अब तक 12 क्रू मिशन भेज चुकी है एलन मस्क की स्पेसएक्स

अंतररार्ष्टीय स्पेस स्टेशन पर अब तक सिर्फ एलन मस्क की क्रू फ्लाइट टेस्ट सफल रही है। 2020 में स्पेसएक्स ने पहली क्रू फ्लाइट टेस्ट आईएसएस पर भेजी थी, इसके बाद से 12 क्रू मिशन भेजे गए हैं। वहीं, स्टारलाइनर ने 2019 में एक असफल प्रयास के बाद मई, 2022 ममें एक सफल अनक्रूड टेस्ट फ्लाइट भेजी थी।

अंतरिक्ष में 322 दिन बिता चुकी हैं सुनीता विलियम्स

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 2006 और 2012 में दो बार अंतरिक्ष की यात्रा कर चुकी हैं, उन्होंने अब तक कुल 322 दिन अंतरिक्ष मे बिताए हैं। 2006 में सुनीता विलियम्स को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में भेजे गए 14वें शटल डिस्कवरी के साथ रवाना किया गया था, इसके बाद उन्होंने 2012 में दोबारा अंतरिक्ष की उड़ान भरी, उस समय उन्होंने कजाकिस्तान के बैकोनूर से रूसी रॉकेट सोयूज टीएमए-05एम से उड़ान भरी थी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article