Who is Rishi Sunak : फिटनेस, आकर्षक व्यक्तित्व को लेकर चर्चा में रहते हैं ऋषि सुनक, बन सकते हैं ब्रिटेन के PM

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 07:58 AM IST

Kaun hain Rishi Sunak : ऋषि की शादी ब्रिटिश-भारतीय मूल की फैशन डिजाइनर अक्षता मूर्ति से हुई है। अक्षता सॉफ्टवेयर की जानी-मानी कंपनी इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं। अक्षता की वजह से सुनक को राजनीतिक दबाव का सामना करना पड़ा।

Who is Rishi Sunak : फिटनेस, आकर्षक व्यक्तित्व को लेकर चर्चा में रहते हैं ऋषि सुनक, बन सकते हैं ब्रिटेन के PM
Photo Credit: Instagram

Kaun hain Rishi Sunak : बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में भी सियासी संकट गहरा गया है। देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, इस पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। अगले पीएम का चुनाव कंजरवेटिव पार्टी से होना है। पीएम पद की रेस में कई नाम चर्चा में हैं जिनमें से ऋषि सुनक भी हैं। सुनक यदि ब्रिटेन के पीएम बन जाते हैं तो वह इस पद पहुंचने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति होंगे। जॉनसन ने अपनी सरकार में सुनक को वित्त मंत्री बनाया था लेकिन उनके इस्तीफ के बाद जॉनसन की कैबिनेट में भूचाल सा आ गया और कई मंत्रियों के इस्तीफे हुए। सुनक इंफोसिस के सह संस्थापक एवं दिग्गज कारोबारी नारायण मूर्ति के दामाद हैं। 

जॉनसन सरकार में वित्त मंत्री रहे हैं सुनक
42  वर्षीय ऋषि सुनक का जन्म साउथम्पैटन में 12 मई 1980 को हुआ। वह 2020 से 2022 तक जॉनसन सरकार में वित्त मंत्री रहे हैं। सुनका के माता-पिता भारतीय मूल के हैं। इनके पिता का नाम शयवीर और माता का नाम उषा सुनक है। ऋषि अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। इनके पूर्वज पंजाब से थे। इनकी पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से हुई है। सुनक के पास एमबीए की भी डिग्री है। 

साल 2015 में पहली बार सांसद बने
सुनक की राजनीतिक पारी की शुरुआत अक्टूबर 2014 में हुई जब वह रिचमंड (यॉर्क) के लिए कंजरवेटिव पार्टी के उम्मीदवार चुने गए। साल 2015 के चुनाव में वह इस सीट पर सांसद का चुनाव जीता। साल 2015 से 2017 तक वह पर्यावरण, खाद्य एवं ग्रामीण मामलों की समिति के सदस्य रहे।

Rishi Sunak

कोरोना काल में अर्थव्यवस्था को संभाला
कंजरवेटिव पार्टी में सुनक का कद काफी बड़ा है। वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने कोरोना काल में आर्थिक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया। उन्होंने वित्तीय संस्थानों के लिए राहत पैकेज जारी किए और अपने प्रयासों से अर्थव्यवस्था को पटरी से उतरने नहीं दिया। इनकी आर्थिक नीतियों की सकारात्मक नजरिए से देखा गया है। कोरोना काल में इन्होंने कारोबारियों एवं कर्मचारियों के लिए आपात फंड जारी किया।   

Rishi Sunak

फैशन डिजाइनर अक्षता मूर्ति से हुई शादी
ऋषि की शादी ब्रिटिश-भारतीय मूल की फैशन डिजाइनर अक्षता मूर्ति से हुई है। अक्षता सॉफ्टवेयर की जानी-मानी कंपनी इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं। अक्षता की वजह से सुनक को राजनीतिक दबाव का सामना करना पड़ा। अक्षता के बारे में पता चला कि उन्होंने विदेश से होने वाली अपनी कमाई पर टैक्स का उल्लंघन किया है। 

Rishi Sunak

फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं ऋषि
ऋषि ने तत्कालीन पीएम टेरीजा मे के कार्यकाल में भी अपनी सेवाएं दी हैं। टेरीजा के कार्यकाल में वह जूनियर मंत्री रहे। ऋषि को क्रिकेट, फुटबाल और फिल्में देखने का शौक है। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक है। ऋषि अपने फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। इन्हें कजरवेटिव पार्टी के उभरते सितारे के रूप में देखा जाता है।  

End of Article