United Kingdom new national anthem: 70 साल बाद बदलेगा ब्रिटेन का राष्ट्रगान, अब गाया जाएगा 'गॉड सेव द किंग'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 06:14 AM IST

United Kingdom new national anthem after Queen Elizabeth II Death: ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया। इसके साथ ही ब्रिटेन के राष्ट्रगान के बोल अब बदल जाएंगे। अब ब्रिटेन के लोग गॉड सेव द किंग गाएंगे।

United Kingdom new national anthem: 70 साल बाद बदलेगा ब्रिटेन का राष्ट्रगान, अब गाया जाएगा 'गॉड सेव द किंग'
Photo Credit: Twitter

United Kingdom new national anthem after Queen Elizabeth II Death: ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्कॉटलैंड के बालमोरल कैंसल में निधन हो गया। उनके निधन के बाद प्रिंस चार्ल्स को महाराजा बनाया गया। ब्रिटेन के राष्ट्रगान के बोल अब बदल जाएंगे क्योंकि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत हो गई है। गीत, 'गॉड सेव द क्वीन' (God Save the Queen), 'गॉड सेव द किंग' (God Save the King) में बदल जाएगा, क्योंकि रानी के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स, सिंहासन ग्रहण। उसके बाद वह किंग कहलाएंगे। राष्ट्रगान में 'रानी' (Queen) को 'राजा' (king) और 'she' व 'her' के स्थान पर 'he' और 'him' के साथ रिप्लेस्ड किए जाने के अलावा बाकी पूरा गीत (lyrics) पहले जैसे रहेंगे। महारानी एलिजाबेथ का 96 वर्ष की आयु में 8 सितंबर को निधन हो गया। वह 70 वर्षों तक सत्ता में रहने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज महारानी थीं।

'गॉड सेव द किंग' (God Save the King) वास्तव में ऑरिजिनल यूनाइटेड किंगडम का नेशनल एंथम है। यह 1745 में लिखा गया था और आधिकारिक रॉयल फैमिली वेबसाइट के अनुसार 19वीं शताब्दी की शुरुआत में इसे यूके के राष्ट्रगान के रूप में जाना जाने लगा। किंग जॉर्ज VI के सम्मान में गीत 'God Save the King' थे। 1952 में रानी ने सिंहासन ग्रहण किया, उसके बाद God Save the Queen गया जाने लगा था। 

महारानी 1952 में गद्दी पर बैठी थीं और वह अभूतपूर्व सामाजिक परिवर्तन की गवाह रहीं। उनके निधन के बाद उनके सबसे बड़े बेटे और उत्तराधिकारी चार्ल्स 14 राष्ट्रमंडल क्षेत्रों के प्रमुख के रूप में उनके अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। ब्रिटेन के नए महाराज प्रिंस चार्ल्स ने कहा कि उनकी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन उनके और उनके परिवार के लिए ‘सबसे बड़े दुख’ का क्षण है।

End of Article