Pakistan गजब है! रेस्टोरेंट में पाकिस्तान के एक मंत्री अहसान इकबाल को देखते ही लोग चिल्लाने लगे 'चोर-चोर'-Viral Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2022, 12:16 PM IST

pakistan minister Ahsan Iqbal chor chor video: पाकिस्तान के फेडरल मिनिस्टर अहसान इकबाल को एक रेस्टोरेंट में एक परिवार ने घेर लिया और "चोर-चोर" की अवाजें लगाने लगे, मंत्री के लिए ये बेहद असहज स्थिति थी।

Pakistan गजब है! रेस्टोरेंट में पाकिस्तान के एक मंत्री अहसान इकबाल को देखते ही लोग चिल्लाने लगे 'चोर-चोर'-Viral Video
Photo Credit: Twitter

pakistan minister chor chor video:पाकिस्तान में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता, हाल ही वहां की सत्ता पर काबिज इमरान सरकार की बेदखली भी बेहद सुर्खियों में रही थी और उस दौरान का सारा नाटक, घटनाक्रम भी लोगों के लिए खासा कौतूहल भरा रहा था क्योंकि उस समय भी आरोप-प्रत्यारोपों का गंदा दौर चला था।

अब जब शहबाज शरीफ की सरकार का गठन हो गया है वहां अब भी इसे लेकर चैन नहीं है और इमरान खान के समर्थक आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते हैं जो सुर्खियों में आ ही जाता है।

वहीं ताजा घटनाक्रम में पाकिस्तान के फेडरल मिनिस्टर अहसान इकबाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है, वीडियो में एक रेस्टोरेंट में जब मंत्री दाखिल होते हैं तो वहां पहले से मौजूद एक परिवार उनसे उलझते हुए नजर रहा है और खास बात ये कि परिवार के सभी सदस्यों ने मंत्री को "चोर-चोर" (Chor-Chor) कहकर बुलाते नजर आए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना का एक वीडियो जो तेजी से वायरल हुआ, इकबाल को इस्लामाबाद-लाहौर मोटरवे के किनारे भेरा में एक रेस्टोरेंट में रुकते हुए दिखाया गया है। वहीं मिनिस्टर अहसान ने ट्वीट में कहा कि परिवार खुद को कुलीन वर्ग का बता रहा था, मगर उनकी हरकतों से ऐसा लग रहा था कि वे असभ्य लोग थे। 

इमरान ने शहबाज शरीफ के खिलाफ विरोधी अभियान छेड़ा हुआ है

गौर हो कि इमरान खान ने देश के पीएम शहबाज शरीफ के खिलाफ विरोधी अभियान छेड़ा हुआ है उनका कहना है कि वर्तमान सरकार एक चोर सरकार है, जो विदेशी साजिश की मदद से चोर रास्ते से सत्ता पर काबिज हुई है, इसलिए हमारा ये विरोध जारी रहेगा।

फोटो व ट्वीट साभार-PTI Rwp Official

End of Article