Pakistan: नवाज शरीफ का तंज, बोले- इमरान को भारत में 'कठपुतली' कहा जाता है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2021, 09:04 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इमरान खान पर हमला बोलते हुए तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इमरान खान को भारत में कठपुतली कहा जाता है।

Pakistan: नवाज शरीफ का तंज, बोले- इमरान को भारत में 'कठपुतली' कहा जाता है

लाहौर: पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री इमरान खान पर ताजा कटाक्ष करते हुए कहा उन्हें भारत में कठपुलती कहा जाता है।  क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान को नवाज शरीफ ने कहा कि भारत वाले उन्हें कठपुतली नेता कहते हैं क्योंकि उन्हें 2018 में शक्तिशाली सेना द्वारा पद पर बैठाया गया। दरअसल नवाज शरीफ इन दिनों लंदन में हैं और अपनी दिल की बीमारी का इलाज करा रहे हैं।

भारत और अमेरिका उड़ाते हैं मजाक

नवाज शरीफ ने गुरुवार को लाहौर में आयोजित अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की आम बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान नवाज शरीफ ने कहा, 'भारत में, इमरान खान को 'कठपुतली' कहा जाता है और संयुक्त राज्य अमेरिका में यह कहा जाता है कि उनके (इमरान) के पास मेयर से भी कम शक्तियां हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि दुनिया जानती है कि उन्हें कैसे सत्ता में लाया गया है। इमरान जनता के वोटों से नहीं बल्कि सैन्य प्रतिष्ठान की मदद से सत्ता में आए है।"

बाजवा पर भी कसा तंज

 आपको बता दें कि पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी 71 वर्षीय नवाज शरीफ नवंबर 2019 से लंदन में रह रहे हैं, जब लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी। पार्टी की बैठक में, शरीफ ने 2018 के आम चुनाव में धांधली के जरिए "पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की कठपुतली सरकार थोपने" के लिए थलसेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद पर भी कटाक्ष किया।

End of Article