Ukraine पर रूस के हमले के बीच चीन के 9 फाइटर प्लेन ताइवान में घुसे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2022, 11:28 PM IST

एक तरफ रूस ने यूक्रेन (Russia-Ukraine Crisis) के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है, वहीं दूसरी तरफ चीन के 9 विमानों ने ताइवान के एयर ड‍िफेंस जोन (Air Defence Zone) में घुसपैठ की है।

Ukraine पर रूस के हमले के बीच चीन के 9 फाइटर प्लेन ताइवान में घुसे

ताईपे: रूस और यूक्रेन ( (Russia-Ukraine Crisis)) में जंग जारी है लेकिन इन सबके बीच चीन ने अपना अलग पैंतरा अपनाया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ताइवान के एयरस्पेस में दाखिल हो गए। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने इस संबंध जानकारी देते हुए कहा कि चीनी विमानों ने एय़र स्पेस का उल्लंघन किया है और चीन की यह हरकत उस दिन की गई जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आठ चीनी जे -16 लड़ाकू और एक वाई -8 टोही विमान शामिल थे, जिन्होंने दक्षिण चीन सागर के शीर्ष छोर से ताइवान नियंत्रित प्रतास द्वीप समूह के उत्तर-पूर्व स्थित एक क्षेत्र में उड़ान भरी थी। ताइवान ने चीनी वायु सेना द्वारा पिछले दो वर्षों से नियमित रूप से ऐसे मिशनों की शिकायत की है, हालांकि विमान ताइवान के करीब नहीं आया है। इससे पहले चीन की सेना ने अमेरिका की हाल में जारी हिंद-प्रशांत रणनीति की बृहस्पतिवार को आलोचना करते हुए कहा कि यह उसके (चीन के) अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करती है।

चीन ने कही थी ये बात

इससे पहले यूक्रेन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ‘विशेष सैन्य अभियान’ पर रूस के करीबी सहयोगी चीन ने बृहस्पतिवार को सधी हुई प्रतिक्रिया व्यक्त की और सभी संबद्ध पक्षों से संयम बरतने तथा तनाव को नियंत्रण से बाहर होने देने से रोकने का आह्वान किया। टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाने का रूस का कदम उस देश से उत्पन्न खतरे के मद्देनजर उठाया गया है।

End of Article