नई दिल्ली: भारत में नए साल (Happy New Year) के आगमन में कुछ ही घंटे का समय बांकि है और लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच दुनियाभर के कई देशो में नया साल 2022 अपनी दस्तक दे चुका है। सबसे पहले नए साल का आगाज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में हुआ जहां लोगों ने आतिशबाजी के साथ न्यू ईयर का स्वागत किया। ऑकलैंड में 2022 का स्वागत जबरदस्त आतिशबाजी के साथ किया गया।
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी
आपको बता दें कि विश्व में नए साल का आगमन सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया औऱ न्यूजीलैंड में होता है। न्यूजीलैंड का ऑकलैंड हो या सिडनी का सिडनी हार्बर, दोनों जगह भव्य तरीके से नव वर्ष का स्वागत करते हुए आसमान में रिंग बिरंगी आतिशबाजी होती हैं औऱ इस बार भी इसी तरह से नए साल का स्वागत किया गया। इसके अलावा नए साल का जश्न दुनिया में सबसे अंत में अमेरिका के कुछ द्वीपों में मनाया जाता है।
नए साल का स्वागत
कोरोना महामारी के बीच लोग भरे ही दुनियाभर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नव वर्ष मना रहे हों लेकिन सतर्कता के साथ नए साल का स्वागत कर रहे हैं। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में लोगों ने एक दूसरे को बाहर निकलकर बधाई दी और नए साल का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर दोनों देशों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

