Mount Everest : माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई आई सामने, जानिए कितनी है नई Height

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2020, 03:04 PM IST

कठमांडू: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट चोमोलुंगमा की संशोधित ऊंचाई - जिसे नेपाली में एवरेस्ट और सागरमाथा के नाम से जाना जाता है, आज सामने आई है।

Mount Everest : माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई आई सामने, जानिए कितनी है नई Height

कठमांडू: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट चोमोलुंगमा की संशोधित ऊंचाई - जिसे नेपाली में एवरेस्ट और सागरमाथा के नाम से जाना जाता है, आज सामने आई है। सर्वे विभाग ने घोषणा करत हुए बताया कि माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई ’8848.86 मीटर है। द हिमालयन टाइम्स अखबार के मुताबिक, देश का सर्वे विभाग मंगलवार की दोपहर में एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। इस तरह से यह अभी भी विश्व की सबसे ऊंची चोटी बनी हुई है।

लगाया गया था बदलाव का अनुमान

हिमालय पहाड़ की वर्तमान ऊंचाई, 8,848 मीटर है और इसे 1954 में सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा मापा गया था। 2015 के भूकंप के बाद वास्तविक ऊंचाई में बदलाव होने के अनुमान के बाद नेपाल ने शिखर की ऊंचाई फिर से मापने का फैसला किया। नेपाल सरकार के अधिकारियों ने चीन के साथ समन्वय किया, जिसने हिमालय की ऊंचाई मापने के लिए अपनी एक टीम भेजी। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 2019 में नेपाल यात्रा के दौरान काठमांडू और बीजिंग ने संयुक्त रूप से संशोधित ऊंचाई की घोषणा करने पर सहमति जताई थी।

चलाया था अभियान

सर्वेक्षण विभाग के उप महानिदेशक सुशील नरसिंह राज भंडारी ने कहा कि उन लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने इस कार्य को अंजाम दिया। आपको बता दें कि वर्ष 2015 में आए भूकंप के बाद से नेपाल सरकार ने माउंट एवरेस्ट की सही ऊंचाई को मापने का लक्ष्य रखा था। इसे मापने के लिए  जहां चीन ने इस वर्ष मई में अपने सर्वेक्षणकर्ताओं की टीम भेजी थी वहीं, नेपाल का अभियान 2019 में हुआ था।

End of Article