अमेरिका में मेट्रो स्टेशन के पास फायरिंग, कई लोग घायल, बंद किया गया यूएस रक्षा विभाग पेंटागन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2021, 10:21 PM IST

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के पास मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग हुई। कई लोगों के घायल होने की खबर है।

अमेरिका में मेट्रो स्टेशन के पास फायरिंग, कई लोग घायल, बंद किया गया यूएस रक्षा विभाग पेंटागन

वॉशिंगटन : अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के प्रवेश द्वार के पास मंगलवार सुबह गोलीबारी के बाद मुख्यालय को बंद कर दिया गया। आर्लिंगटन काउंटी दमकल विभाग ने बताया कि कई लोग घायल हुए लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या उन्हें गोली लगी।

पेंटागन प्रोटेक्शन फोर्स एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि यह घटना मेट्रो बस प्लेटफॉर्म पर हुई जो कि पेंटागन ट्रांजिट सेंटर का हिस्सा है। यह स्थान वर्जिनिया के आर्लिंगटन काउंटी में है जो पेंटागन मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित है।

एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के एक पत्रकार ने कुछ-कुछ समय के अंतराल पर कई बार गोलियों की आवाज सुनी। पेंटागन ने कहा है कि पुलिस की कार्रवाई के कारण मुख्यालय को बंद कर दिया गया है। पुलिस की जांच के कारण मेट्रो सबवे ट्रेनों को पेंटागन स्टेशन पर नहीं रूकने का आदेश दिया गया।

End of Article