Earthquake in Delhi: दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, हरियाणा का झज्जर था केंद्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2021, 11:22 PM IST

Eathquake in Delhi: सोमवार रात को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर रहा। भूकंप की तीव्रता 3.7 रही।

Earthquake in Delhi: दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, हरियाणा का झज्जर था केंद्र

Eathquake in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ट्विटर पर लोग इस बारे में लिख रहे हैं। भूकंप रात को 10 बजकर 36 मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 थी। भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर बताया जा रहा है।

ट्विटर पर भूकंप को लेकर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हालांकि अच्छी बात है कि किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। ट्विटर पर #earthquake ट्रेंड कर रहा है।

इससे पहले दिल्‍ली में 20 जून को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप दिल्‍ली के पंजाबी बाग इलाके में दर्ज किया गया था। इसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 2.1 मापी गई थी, जो दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर आया।

डेंजर जोन-4 में है दिल्‍ली

दिल्‍ली में बार-बार आ रहे भूकंप ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है। हालांकि यहां हाल के दिनों में आए कई भूकंप की तीव्रता काफी कम आंकी गई है, लेकिन को भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील डेंजर जोन-4 में रखा गया है, जिसे देखते हुए लोगों में डर देखा जा रहा है। दिल्‍ली को डेंजर जोन-4 में रखे जाने का अर्थ यह है कि यहां रिक्‍टर पैमाने पर 8 तीव्रता वाला भूकंप आ सकता है। यहां यमुना नदी के पास के क्षेत्र, उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कुछ हिस्‍सों क्षेत्र भूंकप की दृष्टि से सबसे संवेदनशील इलाकों में रखा गया है। 

End of Article