'जलवायु परिवर्तन अब भी नहीं चेते तो बहुत देर हो जाएगी', खतरों को बताते हुए रो पड़े नासा के वैज्ञानिक  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 09:30 PM IST

Climate change : नासा के एक वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन के खतरों को बताते हुए रो पड़े हैं। लॉस एंजिलिस में पिछले सप्ताह वह जलवायु परिवर्तन की भयावह स्थिति के बारे में बताते हुए खुद को रोक नहीं पाए और भावुक हो गए।

'जलवायु परिवर्तन अब भी नहीं चेते तो बहुत देर हो जाएगी', खतरों को बताते हुए रो पड़े नासा के वैज्ञानिक  
Photo Credit: AP

Climate change : नासा के एक वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन के खतरों को बताते हुए रो पड़े हैं। लॉस एंजिलिस में पिछले सप्ताह वह जलवायु परिवर्तन की भयावह स्थिति के बारे में बताते हुए खुद को रोक नहीं पाए और भावुक हो गए। अपनी भावुक स्पीच में नासा के वैज्ञानिक पीटर कालमुस ने लोगों से क्लाइमेंट चेंज विशेषज्ञों के खतरों के प्रति गंभीर होने की गुजारिश की।

हम झूठ नहीं बोल रहे-पीटर
उन्होंने कहा कि हम अगर अब भी नहीं चेते तो हमें गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।  एक वीडियो में पीटर यह कहते हुए दिखाई देते हैं, 'हम सब कुछ खोने जा रहे हैं। हम मजाक नहीं कर रहे हैं। हम झूठ नहीं बोल रहे हैं। हम चीजों को बढ़ाचढ़ाकर पेश नहीं कर रहे हैं।'

'वैज्ञानिकों की चेतावनी सुनी नहीं जा रही'
डॉ. कालमुस कैलिफोर्निया स्थित नासा के जेट प्रोपर्सन लैबोरेट्री में क्लाइमेंट साइंटिस्ट हैं। वह लॉस एंजिलिस में जलवायु परिवर्तन से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'मैं यहां इसलिए आया हूं क्योंकि जलवायु परिवर्तन के खतरों बारे में वैज्ञानिकों की चेतावनी को अनसुना किया जा रहा है। मैं इस शानदार ग्रह की सुरक्षा के लिए खतरा उठाना चाहता हूं।' 

इस सुंदर ग्रह के लिए हमें कुछ त्याग करना होगा-पीटर कालमुस
नासा के वैज्ञानिक ने कहा कि दुनिया के सभी बच्चों, युवाओं और भविष्य के लोगों के लिए जरूरी है कि क्लाइमेंट चेंज के प्रति सरकारें गंभीर हों। जलवायु परिवर्तन का खतरा हम सभी से काफी बड़ा है।  उन्होंने कहा, 'यह हम सभी के लिए उठ खड़ा होने और खतरा मोल लेने का समय है। अपने इस सुंदर ग्रह जो हमें जीवन और सबकुछ देता है इसके लिए हमें कुछ त्याग करना होगा।'
 

End of Article