COVID-19 : चीन का पीछा नहीं छोड़ रहा कोरोना, शंघाई के बाद अब बीजिंग में बढ़ रहे मामले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 10:00 AM IST

COVID-19 outbreak in Beijing : अधिकारियों को लगता है कि शहर में संक्रमण हैवन सुपरमार्केट बार से फैला है क्योंकि प्रतिबंधों के ढीला होने के बाद इसे पिछले सप्ताह खोला गया। बीजिंग के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने पिछले सप्ताह कहा कि संक्रमण की शुरुआत एक बार में हुई। इसके बाद यहां से संक्रमण तेजी से फैला।

COVID-19 : चीन का पीछा नहीं छोड़ रहा कोरोना, शंघाई के बाद अब बीजिंग में बढ़ रहे मामले
Photo Credit: ANI

COVID-19 outbreak in Beijing : कोरोना का प्रकोप चीन में थम नहीं रहा है। इस देश में रह-रह के संक्रमण के मामले तेजी से उभर रहे हैं। बीते महीनों में चीन का सबसे बड़ा एवं आर्थिक शहर शंघाई बुरी तरह से कोरोना के चपटे में था लेकिन अब राजधानी बीजिंग में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इससे चीन के अधिकारी परेशान  हैं और इस पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। बता दें कि कोविड-19 की शुरुआत दिसंबर 2019 में चीन के ही वुहान शहर से हुई। बाद में इस महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। 

बीजिंग में सख्त उपाय लागू हो रहे
राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल्स को सख्ती से लागू किया जा रहा है। लाखों लोगों की जांच हो रही है। बड़ी संख्या में लोगों को उनके घरों में कैद करके रखा गया है। बीजिंग में गत अप्रैल महीने में कोरोना के मामलों में उछाल आया था जिसके बाद शहर में सख्त उपायों को लागू किया गया था। संक्रमण में कमी आने के बाद प्रतिबंधों को उठाया ही जा रहा था कि महामारी नए सिरे से फैलने लगी है। 

पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हुई
अधिकारियों को लगता है कि शहर में संक्रमण हैवन सुपरमार्केट बार से फैला है क्योंकि प्रतिबंधों के ढीला होने के बाद इसे पिछले सप्ताह खोला गया। बीजिंग के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने पिछले सप्ताह कहा कि संक्रमण की शुरुआत एक बार में हुई। इसके बाद यहां से संक्रमण तेजी से फैला। म्यूनिसिपल स्वास्थ्य कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग में पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हुई है। चीन में कोरोना का नए सिरे से फैलाव उसकी अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डाल रहा है। 

शंघाई में लॉकडाउन में ढील मिलते ही बदला नजारा, हजामत और मसाज कराने लगे लोग


शंघाई था चपेट में
चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। यहां भी नियमों को ढीला किया गया है। खाली सड़कों पर थोड़ी चहल पहल देखने को मिली। क्वरंटाइन सेंटर से थोड़ी देर के लिए छोड़े गए लोग सड़क किनारे अपनी हजामत एवं मसाज कराते दिखे। बता दें कि इस शहर पर करीब दो महीनों तक सख्त प्रतिबंध लागू रहे हैं। वहीं, कोरोना के मामलों में कमी आने के बावजूद राजधानी बीजिंग में प्रतिबंधों में ढील नहीं दी जा रही है।

End of Article