Pakistan: बलूचिस्तान में जंग जैसे हालात! 20 आतंकी मारे गए और 9 पाकिस्तानी सैनिक भी हुए ढेर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2022, 09:21 AM IST

पाकिस्तानी सेना ने बयान जारी कर कहा है कि बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षाबलों के शिविरों पर हमला करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ शुरु किए गए अभियान में 20 आतंकवादी मारे गए

Pakistan: बलूचिस्तान में जंग जैसे हालात! 20 आतंकी मारे गए और 9 पाकिस्तानी सैनिक भी हुए ढेर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में इन दिनों जंग जैसे हालात बने हुए हैं। पाकिस्तानी सेना पर विद्रोही लगातार हमले कर रहे हैं। शनिवार को ही पाक सेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि सुरक्षाबलों के शिविरों पर हमला करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ शुरु किए गए अभियान में 20 आतंकवादी मारे गए और यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस दौरान 9 पाकिस्तानी सैनिक भी ढेर हुए हैं। 

बीएलए बना रही है निशाना

इससे पहले बुधवार को आतंकवादियों ने नौशकी और पंजगुर इलाकों में सेना के शिविरों पर हमला किया था लेकिन सुरक्षाबलों ने तेजी से कार्रवाई की और उन्हें सफलापूर्वक खदेड़ दिया। सेना की मीडिया मामलों की शाखा ने एक बयान में कहा कि अभियान के दौरान हुई झड़पों में नौ सैनिक तथा 20 आतंकवादी मारे गए। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA)इन दिनों लगातार पाक सैनिकों को निशाना बना रही है और हमलों को अंजाम दे रही है। शनिवार को ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने बताया कि एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद बालघाटार इलाके में आतंकवादियों के ठिकाने को घेर लिया गया और इसके बाद हुई मुठभेड़ में कई आतंकवादी मारे गए।

बलूचिस्तान में लगातार होता रहा है पाकिस्तान का विरोध

हमेशा से ही अलग प्रांत की मांग को लेकर बलूचिस्तान में पाक सेना का विरोध होते रहा है। क्षेत्रफल की दृष्टि से पाकिस्तान के सबसबसे बड़े प्रांत में इससे पहले भी पाक सैनिकों पर हमला हो चुका है। 28 जनवरी को डेरा बुगती के सुई इलाके में हुए बम धमाके में तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे इसके बाद 30 जनवरी को ही जाफराबाद जिले के एक कस्बे में ग्रेनेड हमले में भी दो पुलिसकर्मियोंसहित 17 लोग मारे गए थे।

End of Article