17 चीनी विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को किया पार- ताइवान रक्षा मंत्रालय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 11:32 PM IST

Taiwan: ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने मंगलवार को कहा था कि चीन स्व-शासित द्वीप को डराने के इरादे से आस-पास के जल और हवाई क्षेत्र में अपनी नियमित घुसपैठ के अलावा गलत सूचना फैलाकर 'संज्ञानात्मक युद्ध' कर रहा है।

17 चीनी विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को किया पार- ताइवान रक्षा मंत्रालय
Photo Credit: ANI

Taiwan: ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 17 चीनी विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया, जो आम तौर पर दोनों पक्षों के बीच एक अनौपचारिक बाधा के रूप में कार्य करता है। साथ ही कहा कि बीजिंग द्वीप के पास अपनी सैन्य गतिविधियां जारी रखे हुए है।

17 चीनी विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को किया पार

ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने मंगलवार को कहा था कि चीन स्व-शासित द्वीप को डराने के इरादे से आस-पास के जल और हवाई क्षेत्र में अपनी नियमित घुसपैठ के अलावा गलत सूचना फैलाकर 'संज्ञानात्मक युद्ध' कर रहा है। 'संज्ञानात्मक युद्ध' में मनुष्य के मस्तिष्क को युद्ध क्षेत्र बनाया जाता है। इसके तहत जनमत, मनोवैज्ञानिक और कानूनी साधन का सहारा लेकर जीत हासिल की जाती है।

साथ ही कहा कि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि चीन ने ताइवान के जनसंचार माध्यमों में गहरी पैठ बना ली है और सैन्य मनोबल तथा जनता के विश्वास को कम करने के लिए सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर झूठे विमर्श फैला सकता है। साई ने पूर्वी शहर हुआलीन में एक वायु रक्षा और मिसाइल बटालियन की यात्रा के दौरान अपने भाषण में कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और खतरा कभी कम नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि चीन के विमानों और जहाजों की नियमित घुसपैठ के अलावा उसने लोगों के दिमाग में अशांति पैदा करने के लिए झूठी सूचनाओं का उपयोग करके संज्ञानात्मक युद्ध भी छेड़ दिया है। साई ने ताइवान की सेना पर दबाव बढ़ाने के लिए चीन के ड्रोनों के इस्तेमाल का भी जिक्र किया। (इनपुट- भाषा के साथ)

End of Article