दुनिया

जकार्ता के एक स्कूल-मस्जिद में जोरदार धमाका, बच्चों सहित कम से कम 54 लोगों के घायल होने की सूचना

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार को एक स्कूल में बनी मस्जिद में जुमा की नमाज के समय जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में स्कूली बच्चों सहित कम से कम 54 लोगों के घायल होने की खबर है।

Jakarta school Blast

जकार्ता के स्कूल-मस्जिद में जोरदार धमाका, कई घायल

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आज यानी शुक्रवार 7 नवंबर को नमाज के दौरान एक स्कूल स्थित मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कम से कम 54 लोग घायल हो गए। पुलिस प्रमुख असेप एदी सुहेरी ने बताया कि घटना के समय मस्जिद में छात्र और स्थानीय निवासी नमाज अदा कर रहे थे। फिलहाल विस्फोट का कारण पता नहीं चला है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

घटना के बाद Brimob (मोबाइल ब्रिगेड पुलिस) और नेवी मिलिट्री पुलिस के अधिकारियों ने तुरंत स्कूल परिसर को घेर लिया और लोगों को लगभग 50 मीटर दूर रहने के निर्देश दिए। जांच प्रक्रिया के दौरान आम नागरिकों की आवाजाही रोकने के लिए इलाके में बैरिकेड भी लगा दिए गए हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि धमाका ठीक उस समय हुआ जब मस्जिद में नमाज चल रही थी, जिससे कई छात्र और मौजूद लोग घायल हो गए। घायलों को यहां के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने अभी तक विस्फोट के कारण पर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच दल घटनास्थल से नमूने और सुबूत इकट्ठा कर रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहें न फैलाने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज

Digpal Singh
Digpal Singh Author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily World Newsletter!
संबंधित खबरें

ट्रंप ने पांच और देशों पर लगाया ट्रैवल बैन, फलस्तीनियों की एंट्री पर भी रोक; अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों लिया ये फैसला?

ट्रंप ने पांच और देशों पर लगाया ट्रैवल बैन, फलस्तीनियों की एंट्री पर भी रोक; अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों लिया ये फैसला?

द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूती देने वाले 3 क्षेत्रों का PM ने किया जिक्र, रणनीतिक भागीदारी तक पहुंचे भारत-इथियोपिया के रिश्ते

द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूती देने वाले 3 क्षेत्रों का PM ने किया जिक्र, रणनीतिक भागीदारी तक पहुंचे भारत-इथियोपिया के रिश्ते

फिर दुनिया में गूंजी PM मोदी के नाम की धमक, अब इस देश ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा; पीएम बोले- मेरे लिए गौरव की बात

फिर दुनिया में गूंजी PM मोदी के नाम की धमक, अब इस देश ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा; पीएम बोले- मेरे लिए गौरव की बात

इस्राइल दौरे पर जयशंकर ने की बॉन्डी बीच हमले की निंदा, कहा- किसी कीमत पर आतंकवाद बर्दाश्त नहीं; नेतन्याहू से भी मिलेंगे

इस्राइल दौरे पर जयशंकर ने की बॉन्डी बीच हमले की निंदा, कहा- किसी कीमत पर आतंकवाद बर्दाश्त नहीं; नेतन्याहू से भी मिलेंगे

इथियोपिया के नेशनल पैलेस में PM मोदी का ग्रैंड वेलकम: इथियोपियाई समकक्ष संग की वार्ता; संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे

इथियोपिया के नेशनल पैलेस में PM मोदी का ग्रैंड वेलकम: इथियोपियाई समकक्ष संग की वार्ता; संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे