दुनिया

क्या बम बनाते वक्त हुआ धमाका? बारीकी से हो रही जांच; पाकिस्तानी तालिबान के पुराने गढ़ में दो बच्चों की मौत

Blast in Pakistan: पाकिस्तान में गुरुवार को एक घर में हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम दो बच्चों की मौत हो गई और कुछ अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह विस्फोट अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा के उत्तर-पश्चिमी प्रांत के एक शहर मीर अली में हुआ।

Image

पाकिस्तान में धमाका (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मीर अली नामक शहर के एक मकान में धमाका।
  • कभी पाकिस्तानी तालिबान का गढ़ था धमाके वाला इलाका।


Blast in Pakistan: पाकिस्तान में गुरुवार को एक घर में हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम दो बच्चों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। जिस जगह यह विस्फोट हुआ, वह इलाका कभी पाकिस्तानी तालिबान का गढ़ था।

मामले की हो रही जांच

स्थानीय पुलिस प्रमुख इरफान खान ने बताया कि पुलिस अभी भी इस बात की जांच कर रही है कि विस्फोट किस कारण से हुआ। उन्होंने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है क्या कोई व्यक्ति बम बनाने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल कर रहा था?

कहां हुआ धमाका?

यह विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा के उत्तर-पश्चिमी प्रांत के एक शहर मीर अली में हुआ, जो अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। इस इलाके में पाकिस्तानी तालिबान और अन्य विद्रोही अक्सर आत्मघाती बम धमाकों तथा हिंसक घटनाओं में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं।

खैबर पख्तूनख्वा और बलूच में आतंकी ढेर

वहीं, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षाबलों का आतंक विरोधी अभियान जारी है। ताजा अभियान में सुरक्षाबलों ने 12 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने बुधवार को बताया था कि खैबर पख्तूनख्वा के मीरानशाह जिले में 12 और 13 नवंबर को पहला अभियान चलाया गया और उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में मुठभेड़ में आठ आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में छह आतंकवादी घायल भी हो गए।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा 'इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस' (ISPR) के अनुसार, दूसरे अभियान में सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान के केच जिले के बलगाटर में एक कथित आतंकवादी ठिकाने को निशाना बनाया। सेना की कार्रवाई में बलगाट में चार आतंकवादी मारे गए जिनमें कुख्यात आतंकवादी सना उर्फ बारू भी शामिल है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article