दुनिया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मारे गए 6 आतंकी

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की कार्रवाई में मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे और साथ ही क्षेत्र में नागरिकों की हत्या भी करते थे।

Image

पाकिस्तान में मारे गए कई आतंकी (फाइल फोटो)

Photo : AP

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर छह आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने रविवार को बताया कि कार्रवाई में छह अन्‍य आतंकवादी घायल हो गए हैं। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा बलों ने प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के स्पिनवाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर अभियान चलाया।

छह आतंकी मारे गए

आईएसपीआर ने कहा कि अभियान के दौरान सैनिकों ने आतंकवादियों के स्थान पर कब्जा कर लिया, जिसके परिणामस्वरूप छह आतंकियों को मार गिराया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे और साथ ही क्षेत्र में नागरिकों की हत्या भी करते थे।

हथियार बरामद

आईएसपीआर के बयान में कहा गया है कि अभियान के दौरान हथियारों और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया है। क्षेत्र से अन्य आतंकवादियों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल दक्षिण एशियाई देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article