दुनिया

क्या नेतन्याहू बिगाड़ेंगे अमेरिका-ईरान की बात? ट्रंप बोले- मेरे पास है हर समस्या का समाधान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वे इजराइल-ईरान विवाद और इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से जुड़े मामले को तेजी से सुलझा लेंगे। दूसरी ओर, नेतन्याहू ने साफ किया है कि वे ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। उन्होंने दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैन्य मौजूदगी को भी सही ठहराया।

Image

Trump

Photo : ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल-ईरान के बीच जारी तनाव और संभावित अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर बड़ा बयान दिया है। जब उनसे पूछा गया कि वह कैसे सुनिश्चित करेंगे कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका-ईरान बातचीत में बाधा न बने, तो ट्रंप ने कहा कि वह समस्याओं को जल्दी हल करना जानते हैं।

ट्रंप ने कहा, "मैं आपको नहीं बताऊंगा कि मैं क्या करने जा रहा हूं, लेकिन यह समस्या हल हो जाएगी। मैं समस्याओं को सुलझाने वाला व्यक्ति हूं। मैं बहुत तेजी से समस्याओं का समाधान करता हूं, इसमें बीबी (बेंजामिन नेतन्याहू) से जुड़ा मामला भी शामिल हैं।"

ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार - नेतन्याहू

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि इजराइल अपनी सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा। नेतन्याहू ने कहा कि चाहे ईरान के साथ कोई समझौता हो या नहीं, जब तक वह प्रधानमंत्री हैं, ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।

लेबनान में बनी रहेगी इजराइली सेना

लेबनान में इजराइली सैन्य मौजूदगी पर बोलते हुए नेतन्याहू ने कहा कि दक्षिणी लेबनान में सुरक्षा क्षेत्र (Security zone) बनाए रखना इजराइल की जरूरत है। उन्होंने तर्क दिया कि अगर किसी देश की सीमा के पास आतंकवादी संगठन लगातार हमले करें, तो अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई जरूरी हो जाती है।

नेतन्याहू बोले- देश की सुरक्षा के लिए हर कदम उठाएंगे

नेतन्याहू ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर अमेरिका की सीमा पर हजारों आतंकवादी मौजूद हों और लगातार हमले कर रहे हों, तो अमेरिका भी सुरक्षा जोन बनाएगा और खतरे को खत्म करने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि इजराइल भी यही कर रहा है और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाता रहेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article