दुनिया

अमेरिका: मिशिगन के मॉर्मन चर्च में गोलीबारी, एक की मौत, 9 घायल...पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

मिशिगन राज्य में कई लोगों को गोली मारी गई। एक चर्च की ये घटना है, जहां आग भी लग गई थी। वहीं, अब पुलिस ने कहा कि आम जनता को कोई खतरा नहीं है। संभावित जान-माल के नुकसान के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

Image

मॉर्मन चर्च में कई लोगों की गोली मारकर हत्या। प्रतीकात्मक फोटो- ANI

Michigan Church Firing: अमेरिका के मिशिगन राज्य में कई लोगों को गोली मारी गई है। इस गोलीबारी में एक शख्स की मौत तो 9 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि मिशिगन के एक मॉर्मन चर्च में कई लोगों को गोली मारी गई। वहीं, हमलावर को मार गिराया गया है। स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह घटना ग्रैंड ब्लैंक में जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेन्ट्स चर्च में हुई, जो डेट्रायट से लगभग 50 मील उत्तर में है।

बताया गया कि चर्च में आग लग गई थी। वहीं, अब पुलिस ने कहा कि आम जनता को कोई खतरा नहीं है। संभावित जान-माल के नुकसान के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

साउथपोर्ट में भी कुछ घंटे पहले हुई गोलीबारी

यह घटना नॉर्थ कैरोलिना के साउथपोर्ट नामक समुद्रतटीय शहर में हुई गोलीबारी के कुछ घंटों बाद हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को कहा कि यह एक अच्छी तरह से योजनाबद्ध हमला था।

पुलिस प्रमुख टोड कॉरिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ओक आइलैंड के एक व्यक्ति नाइजेल एज को साउथपोर्ट में अमेरिकन फिश कंपनी में जमा भीड़ पर नाव से गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article