दुनिया

अमेरिका ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदला, अब कहलाएगा 'गल्फ ऑफ अमेरिका': व्हाइट हाउस

Gulf of Mexico: अमेरिका ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अब अमेरिका की खाड़ी रख दिया है। जानकारी के अनुसार, अमेरिका अन्य देशों पर भी ऐसा ही करने का दबाव बना रहा है।

Image

मेक्सिको की खाड़ी अब कहलाएगा गल्फ ऑफ अमेरिका

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gulf of America: फ्लोरिडा से टेक्सास होते हुए मेक्सिको तक फैले जल निकाय का नाम अमेरिका ने ‘मेक्सिको की खाड़ी’ से बदलकर ‘अमेरिका की खाड़ी’ रखने का फैसला किया है और वह अन्य देशों पर भी ऐसा ही करने का दबाव बना रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को कहा कि यह सच है कि लुइसियाना के तट के पास के जल निकाय को ‘अमेरिका की खाड़ी’ कहा जाएगा। यह इस प्रशासन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि हम इसे (खाड़ी के नाम को) न केवल यहां के लोगों के लिए, बल्कि दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए भी बदलें।

ट्रंप ने बनाई थी नाम बदलने की योजना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर ‘अमेरिका की खाड़ी’ रखने की योजना की घोषणा की थी और पदभार संभालते ही उन्होंने ऐसा करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर भी किए थे। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने ट्रंप के इस कदम को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रपति खाड़ी के अमेरिकी हिस्से के लिए अपनी पसंद के नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने ट्रंप द्वारा कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के तुरंत बाद कहा कि हमारे लिए, यह अब भी मेक्सिको की खाड़ी है और पूरी दुनिया के लिए भी यह मेक्सिको की खाड़ी ही है। ‘गूगल मैप्स’ ने अमेरिका में उपयोगकर्ताओं के लिए ‘अमेरिका की खाड़ी’ नाम का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है और कहा है कि ऐसे मामलों में अमेरिकी सरकार के निर्देशों का पालन करने की उसकी दीर्घकालिक नीति रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article