दुनिया

Japan Moon Mission: भारत के बाद अब चांद पर जापान ने उतारा स्पेस क्राफ्ट, लैंडिंग की सफलता पर सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 11:42 PM IST

Japan Moon Mission: एसएलआईएम अगर सफलतापूर्वक उतर गया तो अमेरिका, रूस, चीन और भारत के बाद जापान यह उपलब्धि हासिल करने वाला पांचवां देश बन जाएगा।

Image

चांद पर पहुंचा जापान (फोटो- JAXA)

Japan Moon Mission: जापान चांद पर पहुंचने वाला पांचवां देश बन गया है। हालांकि जापान के चंद्रयान के सफल लैंडिंग पर अभी सवाल बना हुआ है। जापानी अंतरिक्ष एजेंसी जक्सा (JAXA) ने शुक्रवार शाम चांद पर स्पेस क्राफ्ट के उतरने की जानकारी दी।

मानवरहित स्पेस क्राफ्ट

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार तड़के कहा कि उसका अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर है, लेकिन अब भी “उसकी स्थिति की जांच” की जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि और विवरण बाद में उपलब्ध कराया जाएगा। चंद्रमा की जांच के लिए स्मार्ट लैंडर या एसएलआईएम, स्थानीय समय के अनुसार रात लगभग 12 बजकर 20 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरा। अंतरिक्ष यान में कोई भी अंतरिक्ष यात्री सवार नहीं था।

जापान बन जाएगा पांचवां देश

एसएलआईएम अगर सफलतापूर्वक उतर गया तो अमेरिका, रूस, चीन और भारत के बाद जापान यह उपलब्धि हासिल करने वाला पांचवां देश बन जाएगा। जैसे ही अंतरिक्ष यान नीचे उतरा, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के मिशन नियंत्रण केंद्र ने कहा कि सब कुछ योजना के अनुसार था और बाद में कहा गया कि एसएलआईएम चंद्रमा की सतह पर था। लैंडिंग सफल रही या नहीं हालांकि इसका कोई ज़िक्र नहीं था।

25 दिसंबर को हुआ था लॉन्च

मिशन नियंत्रण यह दोहराता रहा कि वह उसकी स्थिति की जांच कर रहा है और अधिक जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन में दी जाएगी। यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि अगली जानकारी कब दी जाएगी। एसएलआईएम को सितंबर में प्रक्षेपित किया गया था और 25 दिसंबर को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article