दुनिया

जयशंकर से लताड़ खाने के बाद चीन के पास भागा-भागा पहुंचा पाकिस्तान

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 7, 2023, 08:25 PM IST

पाकिस्तान को जयशंकर ने आतंकवाद का प्रमोटर, उसे सही ठहराने वाला और आतंकी इंडस्ट्री का प्रवक्ता बताया था। जयशंकर ने कहा कि उनका श्रीनगर से कोई लेना-देना ही नहीं है। पाकिस्तान से कश्मीर के मसले पर एक ही बात हो सकती है कि वो कब पीओके खाली कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • SCO की बैठक में भाग लेने भारत आए थे पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो
  • इसी दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लगा दी थी क्लास
  • जिसके बाद चीन की शरण में पहुंचा है पाकिस्तान

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले दिनों SCO की बैठक में भाग लेने आए पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की ऐसी क्लास लगाई की उनके होश ठिकाने आ गए। पाकिस्तान अब चीन की शरण में आ गया है।

क्या कहा था जयशंकर ने

पाकिस्तान को जयशंकर ने आतंकवाद का प्रमोटर, उसे सही ठहराने वाला और आतंकी इंडस्ट्री का प्रवक्ता बताया था। जयशंकर ने कहा कि उनका श्रीनगर से कोई लेना-देना ही नहीं है। पाकिस्तान से कश्मीर के मसले पर एक ही बात हो सकती है कि वो कब पीओके खाली कर रहे हैं। 370 अब इतिहास है। वो जितनी जल्दी इसे समझ लेंगे, उतना बढ़िया रहेगा।

चीन ने क्या कहा

चीन ने शनिवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद इतिहास से प्राप्त हुआ है और इस मुद्दे पर कोई भी एकतरफा कदम उठाने से बचना चाहिए। चीन ने साथ ही कहा कि इस मुद्दे का समाधान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार किया जाना चाहिए। चीन के विदेश मंत्री किन गांग दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंचे। उन्होंने शनिवार को पाकिस्तान के अपने समकक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के साथ एक बैठक की सह-अध्यक्षता की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article