दुनिया

धरती को एस्टेरॉयड से बचाएगा हेरा अंतरिक्ष यान! फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से स्पेसएक्स ने किया लॉन्च

Hera Mission: एलन मस्क की कंपनी 'स्पेसएक्स' ने फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के एक मिशन को लॉन्च किया। दरअसल, यह अंतरिक्ष यान उस एस्टेरॉयड या कहें क्षुद्रग्रह की ओर रवाना हुआ, जिसे एक परीक्षण अभियान के तहत अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने निशाना बनाया था।

Image

हेरा मिशन (फोटो साभार: @SpaceX)

Photo : Twitter

Hera Mission: एक अंतरिक्ष यान उस क्षुद्रग्रह की ओर रवाना हुआ, जिसे एक परीक्षण अभियान के तहत अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी 'नासा' ने निशाना बनाया था। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का 'हेरा' अंतरिक्ष यान छोटे और क्षुद्रग्रह की ओर दो साल की यात्रा पर रवाना हुआ। इसका मकसद उस दिन के मद्देनजर तैयार रहना है, जब कोई अंतरिक्ष चट्टान धरती की ओर आ सकती है।

हेरा मिशन लॉन्च

फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से एलन मस्क की कंपनी 'स्पेसएक्स' द्वारा प्रक्षेपित यह अभियान ग्रह रक्षा परीक्षण का दूसरा भाग है, जो किसी दिन पृथ्वी को बचाने में मददगार साबित हो सकता है।

क्या है हेरा मिशन का उद्देश्य?

अंतरिक्ष यान को एस्टेरॉयड पर टकराने से पहले उसका विश्लेषण किया जाएगा। दरअसल, हेरा मिशन में छोटे सैटेलाइट का इस्तेमाल किया गया है जिसकी मदद से एस्ट्रेरॉयड के सतह का परीक्षण किया जाएगा और उसका नक्शा तैयार किया जाएगा। जिसके जरिये एस्टेरॉयड की संरचना को समझा जा सकता है।

गौरतलब है कि नासा ने 2022 में एक अंतरिक्ष यान को डिमोर्फोस नामक एस्टेरॉयड से टकराया था जिसकी वजह से एस्टेरॉयड का रास्ता बदल गया था। हालांकि, इस टक्कर की वजह से डिमोर्फोस में क्या तब्दीली आई थी। यह समझने की कोशिश की जा रही है। नासा को उम्मीद है कि भविष्य में जब कोई एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब आएगा तो अंतरिक्ष यान के साथ टक्कर से उसका रास्ता बदला जा सकता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article