दुनिया

Imran Khan Update:'इमरान खान के घर छिपे हैं 40 'आतंकी', अब लाहौर पुलिस ने पूरे इलाके को घेरा, सरकार ने दिया 24 घंटे का अल्‍टीमेटम

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 17, 2023, 05:28 PM IST

Imran Khan Pakistan Update: पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के घर में आतंकियों के छिपे होने की खबरें सामने आ रही हैं।

Image

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

पाकिस्तान में रार मची हुई है और अब इमरान खान के घर को घेरा गया है, पाकिस्तान पुलिस का दावा है कि 'आतंकियों' के छिपे होने का इनपुट मिला है, वहीं पाक सरकार ने 24 घंटे का अल्‍टीमेटम दिया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि उनके लाहौर जमान पार्क स्थित घर को पुलिस ने घेर लिया है पंजाब प्रांत की सरकार ने उनसे कहा है कि वह आतंकियों को पुलिस को सौंप दें।

'घर में करीब 30 से 40 आतंकवादियों ने शरण ले रखी है'

बताया जा रहा है कि इमरान खान के लाहौर स्थित जमान पार्क वाले घर में करीब 30 से 40 आतंकवादियों ने शरण ले रखी है, इस इनपुट के बाद पंजाब प्रांत की सरकार ने पुलिस को भेजा है और पुलिस ने इमरान खान के घर को घेर लिया है वहीं सरकार ने आतंकियों को सौंपने के लिए 24 घंटे की सीमा दी है।

उधर कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर के मुताबिक खुफिया रिपोर्ट से पता चला है कि इमरान खान के आवास पर आतंकी मौजूद हैं। खुफिया रिपोर्ट से खुलासा लाहौर में उन्होंने कहा कि पीटीआई को इन आतंकियों को पुलिस के हवाले कर देना चाहिए वरना कानून अपना काम करेगा।

इमरान खान की गिरफ्तारी पर रोक 31 मई तक बढ़ाई

पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नौ मई के बाद दर्ज किसी भी मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक के अपने आदेश को बुधवार को 31 मई तक बढ़ा दिया।इस्लामबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) ने यह व्यवस्था तब दी जब सरकार के वकील ने तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान (70) के खिलाफ दर्ज मामलों के बारे में सूचना देने के लिए और समय मांगा था।खान अदालत में मौजूद थे। अदालत खान के खिलाफ दर्ज सभी मामलों का ब्योरा मांगने की पीटीआई की अर्जी पर सुनवाई कर रही थी। खान की पार्टी का दावा है कि पीटीआई प्रमुख के खिलाफ देशभर में 100 से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं।

इमरान खान की नाटकीय तरीके से गिरफ्तारी को 'अवैध और गैरकानूनी' करार दिया था

'द डॉन' अखबार की खबर के अनुसार अदालत ने सरकारी वकील के अनुरोध को मंजूर कर लिया और सुनवाई 31 मई तक स्थगित कर दी।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को खान को बड़ी राहत देते हुए अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में उन्हें दो सप्ताह की सुरक्षात्मक जमानत दी थी और देश में कहीं भी दर्ज किसी भी मामले में पूर्व प्रधानमंत्री की 15 मई तक गिरफ्तारी पर रोक का आदेश दिया था।पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने अदालत परिसर से नौ मई को खान की नाटकीय तरीके से गिरफ्तारी को 'अवैध और गैरकानूनी' करार दिया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article