दुनिया

'भाग फवाद भाग', पुलिस को देखते ही गाड़ी से उतर कर भागे इमरान खान सरकार के पूर्व मंत्री, कोर्ट के अंदर घुसे

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 16, 2023, 11:44 PM IST

Pakistan: वायरल हो रहे वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि फवाद चौधरी पुलिस से डर कर भाग रहे हैं। पुलिस कोर्ट के बाहर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए खड़ी थी। फवाद चौधरी को अभी दो दिनों की जमानत मिली है, जिसके बाद जब वो कोर्ट से बाहर निकले तो पुलिस खड़ी मिली।

Image

पुलिस के डर से भागते हुए पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में मचा है इस समय बवाल
  • इमरान खान को लेकर हो रहा हंगामा
  • सुप्रीम कोर्ट के बाहर सत्ता पक्ष का प्रदर्शन

Pakistan: पाकिस्तान का इस समय ऐसा हाल हो रखा है कि कोई भी इमरान खान की पार्टी की नेता सुरक्षित नहीं है। गिरफ्तारी पर गिरफ्तारी और जमानत पर जमानत की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में इमरान खान के खास और पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी गाड़ी से उतर भागते हुए दिख रहे हैं।

क्यों भागे फवाद चौधरी

वायरल हो रहे वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि फवाद चौधरी पुलिस से डर कर भाग रहे हैं। पुलिस कोर्ट के बाहर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए खड़ी थी। फवाद चौधरी को अभी दो दिनों की जमानत मिली है, जिसके बाद जब वो कोर्ट से बाहर निकले तो पुलिस खड़ी मिली। फवाद गाड़ी में बैठे ही थे कि पुलिस की मौजूदगी की भनक लगी और वो गाड़ी से उतर कर भाग खड़े हुए।

पुलिस से बचने के लिए कोर्ट में घुसे

मिली जानकारी के अनुसार फवाद चौधरी पुलिस से बचने के लिए वापस कोर्ट परिसर में ही घुस गए। उनके समर्थक उनसे भागने के लिए कहते सुनाई दे रहे हैं। इस मौके पर मीडिया से लेकर उनके वकील तक मौजूद थे। वीडियो में पुलिस उनकी गाड़ी के सामने से आती दिख रही है।

पाकिस्तान में मचा है हंगामा

पाकिस्तान में इस समय हंगामा मचा हुआ है। कंगाल पाकिस्तान इस समय सियासी संकट से घिरा हुआ है। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जो हिंसा भड़की वो उनकी रिहाई के बाद थोड़ी सी शांत तो हुई है, लेकिन अब सत्ता पक्ष के लोग इमरान खान के खिलाफ सड़कों पर उतरे हुए हैं। इमरान खान को रिहा करने के आदेश देने के लिए लोग सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ सड़कों पर उतरे हुए हैं। चीफ जस्टिस के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। असेंबली में सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ प्रस्ताव पास हो रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!