दुनिया

अमेरिका में एक और विमान हादसा; एरिजोना में मेडिकल ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश होने से 4 लोगों की मौत

Arizona Plane Crash: अमेरिका के उत्तरी एरिजोना में एक विमान हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और विमान पूरी तरह से जल गया है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क की सीएसआई एविएशन कंपनी का विमान जब एक मरीज को लेने जा रहा था।

Image

अमेरिका में फिर हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Arizona Plane Crash: अमेरिका के उत्तरी एरिजोना में एक विमान हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और विमान पूरी तरह से जल गया है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

अधिकारियों के अनुसार, यह चिकित्सीय परिवहन विमान था जिसमें बीमार, घायल या जरूरतमंद मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता था। न्यू मेक्सिको के अल्बुर्क की सीएसआई विमानन कंपनी से संबंधित यह विमान चिनले के एयरपोर्ट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में चिकित्साकर्मी सवार थे और वे एक मरीज को लेने अस्पताल जा रहे थे।

कब दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, संघीय उड्डयन प्रशासन के अधिकारियों ने एक ईमेल में बताया कि दोपहर में विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और एफएफ की हादसे की जांच कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि दुर्घटना कैसे हुई।

नवाजो जनजाति के अध्यक्ष बुउ न्यूग्रेन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे के बारे में जानकर उन्हें दुख हुआ। उन्होंने कहा कि ये वे लोग थे जिन्होंने दूसरों को बचाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और नवाजो नेशन में उनकी कमी हमेशा खलेगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article