दुनिया

Pakistan Cold: पाकिस्तान में ठंड का कहर, सर्दी से 36 बच्चों की मौत; स्कूलों में सुबह की प्रार्थना पर रोक

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 11, 2024, 07:46 PM IST

Pakistan Cold: ठंड के मौसम के कारण पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में होने वाले निमोनिया से बीते सप्ताह कम से कम 36 बच्चों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने, इस बीच, स्कूलों में सुबह होने वाली प्रार्थना सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Image

पाकिस्तान में भयंकर ठंड

Photo : PTI

Pakistan Cold: सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी कड़ाके की ठंड जारी है। पाकिस्तान में ठंड के कहर में कई मासूमों की जान जा चुकी है। हाल ये है कि पाक के स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

36 बच्चों की मौत

ठंड के मौसम के कारण पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में होने वाले निमोनिया से बीते सप्ताह कम से कम 36 बच्चों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने, इस बीच, स्कूलों में सुबह होने वाली प्रार्थना सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रार्थना सभा बंद

प्रार्थना सभाओं पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध लगाने का यह निर्णय प्रांत में 36 बच्चों की मौत के अलावा स्कूली बच्चों में निमोनिया के मामलों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर लिया गया है। पंजाब सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''पंजाब में भीषण सर्दी के कारण निमोनिया से कम से कम 36 बच्चों की मौत हो गई। इस कारण सरकार को 31 जनवरी तक स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा कराने पर मजबूरी में प्रतिबंध लगाना पड़ा।''

पिछले साल 990 की मौत

नर्सरी और प्ले स्कूल के बच्चों के लिए 19 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की गई है। बयान से ये भी पता चला है कि यह पहली बार नहीं है जब बच्चों की मौत ठंड के कारण हुई हो। पिछले साल भी पंजाब में निमोनिया से 990 बच्चों की मौत हुई थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article