दुनिया

रूसी मिसाइल हमले के बाद यूक्रेन का पलटवार, मॉस्को का दावा- 3 लोगों ने गंवाई जान; 112 ड्रोन किए तबाह

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की ओर से रूस पर किए गए ड्रोन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई। रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश की वायुसेना ने रूस के आठ क्षेत्रों और रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में 112 ड्रोन मार गिराये। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेग मेल्निचेंको के अनुसार, पेन्जा क्षेत्र में व्यापारिक परिसर पर ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई।

Image

रूसी मिसाइल हमले के बाद यूक्रेन का पलटवार

Photo : AP

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की ओर से रूस पर किए गए ड्रोन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई। रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश की वायुसेना ने रूस के आठ क्षेत्रों और रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में 112 ड्रोन मार गिराये। कार्यवाहक गवर्नर यूरी स्ल्यूसर ने कहा कि यूक्रेन की सीमा से लगे रोस्तोव क्षेत्र में ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इमारत पर गिरा ड्रोन

क्षेत्रीय गवर्नर ओलेग मेल्निचेंको के अनुसार, पेन्जा क्षेत्र में व्यापारिक परिसर पर ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव फेडोरिशचेव ने बताया कि समारा क्षेत्र में एक ड्रोन एक इमारत पर गिरा, जिससे उसमें आग लग गई और एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।

यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, रूस ने शनिवार रात यूक्रेन पर 53 ड्रोन से हमला किया और वायुरक्षा प्रणाली ने 45 ड्रोन मार गिराये। गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने शनिवार को बताया कि खार्किव क्षेत्र में रातभर हुए ड्रोन हमले में 11 लोग घायल हो गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article