दुनिया

क्रीमिया में बड़ा प्लेन हादसा, हादसे का शिकार हुआ रूस का सैन्य विमान, 29 लोगों की मौत

TASS के मुताबिक इस हादसे पर रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 31 मार्च को मॉस्को समयानुसार लगभग 18:00 बजे, क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर निर्धारित उड़ान के दौरान An-26 सैन्य परिवहन विमान से संपर्क टूट गया।' मंत्रालय ने आगे कहा, 'खोज और बचाव दल ने An-26 विमान के दुर्घटनास्थल का पता लगा लिया है।

Image

क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त। -सांकेतिक तस्वीर

Photo : AP

Russian military plane crash : क्रीमिया में बड़ा विमान हादसा हुआ है। रूसी सेना के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 29 लोगों की मौत हो गई। रूसी समाचार एजेंसी TAAS ने बुधवार को बताया कि विमान में 23 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। रिपोर्ट के मुताबिक रूसी एंटोनोव-26 सैन्य विमान क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई।

छह क्रू सदस्य, 23 यात्री सभी की मौत

TASS के मुताबिक इस हादसे पर रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 31 मार्च को मॉस्को समयानुसार लगभग 18:00 बजे, क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर निर्धारित उड़ान के दौरान An-26 सैन्य परिवहन विमान से संपर्क टूट गया।' मंत्रालय ने आगे कहा, 'खोज और बचाव दल ने An-26 विमान के दुर्घटनास्थल का पता लगा लिया है। घटनास्थल से मिली रिपोर्टों के अनुसार, विमान में सवार छह क्रू सदस्य और 23 यात्री सभी की मृत्यु हो गई।'

विमान में तकनीकी खराबी आने की संभावना

रिपोर्टों के मुताबिक खोज और बचाव दल ने दुर्घटनास्थल का पता लगा लिया है। विमान के मलबे पर बाहरी टक्कर के कोई संकेत नहीं मिले हैं। समाचार रिपोर्ट के अनुसार, तकनीकी खराबी दुर्घटना का संभावित कारण मानी जा रही है। हालांकि, अभी तक अधिकारियों द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अभी और विवरण की प्रतीक्षा है...

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article