दुनिया

पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट समर्थित आतंकियों का कहर, भीषण हमले में 25 लोगों की मौत

‘कन्वेंशन फॉर द रिस्पेक्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स’ के अध्यक्ष क्रिस्टोफ मुन्यांदेरू ने कहा, यह त्रासदी सुबह करीब चार बजे हुई और इसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। एडीएफ का यह हमला वास्तव में एक नरसंहार है।

Congo

कांगो में आतंकी हमले में 25 लोगों की मौत (File photo)

Photo : AP

पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े एक समूह के हमले में रविवार तड़के कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। इतूरी प्रांत में स्थित एक मानवाधिकार समूह ने यह जानकारी दी। समूह ने बताया कि ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स’ (एडीएफ) के हमले में मारे गए लोगों में 15 पुरुष शामिल हैं, जिन्हें एक घर में जिंदा जला दिया गया और सात लोगों को इतूरी प्रांत के इरूमू क्षेत्र में अपाकुलु गांव में गोली मार दी गई। इसके अलावा तीन अन्य लोग वलेसे वोंकुटु प्रशासनिक क्षेत्र में मारे गए।

सुबह करीब 4 बजे हुआ हमला

‘कन्वेंशन फॉर द रिस्पेक्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स’ के अध्यक्ष क्रिस्टोफ मुन्यांदेरू ने कहा, यह त्रासदी सुबह करीब चार बजे हुई और इसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। एडीएफ का यह हमला वास्तव में एक नरसंहार है। इस संबंध में एडीएफ की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया। कांगो के पूर्वी क्षेत्र में हाल के महीनों में एडीएफ और रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही समूह सहित सशस्त्र समूहों के कई हमले हुए हैं।

युगांडा और कांगो के बीच सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय एडीएफ ने कई आम नागरिकों की हत्या की है। यह समूह युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के शासन के खिलाफ विद्रोह से उभरा था, लेकिन युगांडा की सेना के हमलों के बाद इसे कांगो की ओर धकेल दिया गया। पिछले जुलाई में इसने कई हमले किए थे जिनमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे।

हाल के महीनों में कांगो के पूर्वी क्षेत्र में सशस्त्र समूहों द्वारा कई हमले हुए हैं, जिनमें एडीएफ और रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही समूह शामिल हैं। युगांडा और कांगो की सशस्त्र सेनाएं इस समूह के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रही हैं। कांगो और उगांडा सहित कई अफ्रीकी देशों में लंबे समय से अशांति फैली हुी ह। यहां इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठन ने मजबूत पैठ बना ली है और निर्दोष नागरिकों के मारे जाने का सिलसिला जारी है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article