दुनिया

Palestinians Died: 'गाजा सहायता केंद्र' की ओर जाते समय 21 फलस्तीनियों की मौत, अस्पताल ने दी जानकारी

21 Palestinians Died: स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, रविवार से पहले कम से कम छह लोग मारे गए तथा 50 से अधिक घायल हुए।

Image

21 फलस्तीनियों की मौत हो गई

21 Palestinians Died: गाजा पट्टी में इजराइल समर्थित एक संगठन से सहायता आपूर्ति प्राप्त करने के लिए जाते समय रविवार को कम से कम 21 फलस्तीनियों की मौत हो गई। यह जानकारी रेडक्रॉस द्वारा संचालित एक अस्पताल ने दी।इस अस्पताल में इन लोगों के शवों को लाया गया।अस्पताल में अधिकारियों ने बताया कि 175 अन्य लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने यह नहीं बताया कि उन पर गोलीबारी किसने की। एसोसिएटेड प्रेस (AP) के एक पत्रकार ने अस्पताल में इलाज करा रहे दर्जनों घायलों को देखा। 'गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन' द्वारा सहायता आपूर्ति का वितरण किए जाने के दौरान अराजकता की स्थिति बनी हुई है। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि इजराइली सैनिकों ने सहायता वितरण स्थलों के पास भीड़ पर गोलीबारी की।

'फाउंडेशन' का कहना है कि उसके स्थलों की सुरक्षा कर रहे निजी सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ पर गोली नहीं चलाई जबकि इजराइली सेना ने चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाने की बात स्वीकार की है। फाउंडेशन ने लोगों के हताहत होने की घटना पर टिप्पणी करने के अनुरोध पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसने पहले एक बयान में कहा था कि उसने रविवार की सुबह 16 ट्रक से भेजी गई सहायता वितरित की और इस दौरान 'कोई घटना नहीं हुई।'

एजेंसी इनपुट

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article