दुनिया

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में 19 आतंकवादियों का खात्मा; भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Anti Terror Operations: सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के 19 आतंकवादियों को मार गिराया है। मोहमंद जिले में अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई और भीषण गोलीबारी के बाद 14 आतंकवादी मारे गए।

Image

पाकिस्तान में 19 आतंकियों का खात्मा (प्रतीकात्मक तस्वीर: iStock)

Photo : iStock

Anti Terror Operations: सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के 19 आतंकवादियों को मार गिराया है। पाकिस्तानी फौज की मीडिया शाखा ‘अंतर सेवा जनसंपर्क’ ने गुरुवार को बताया कि नौ-दस सितंबर की रात को सुरक्षा बलों ने मोहमंद, उत्तरी वजीरिस्तान और बन्नू जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया।

क्या है पूरा मामला?

मोहमंद जिले में अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई और भीषण गोलीबारी के बाद 14 आतंकवादी मारे गए। उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दत्ता खेल क्षेत्र में चलाए गए अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि बन्नू जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक दहशतगर्द को ढेर कर दिया।

आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया। इस बीच, बुधवार रात अज्ञात आतंकवादियों ने लक्की मरवत जिले के नासर खेल इलाके में एक खुफिया एजेंसी के अधिकारी के घर को ध्वस्त कर दिया और उनके हथियार लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादी जबरन घर में घुस गए, उनके परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंधक बना लिया और फिर अधिकारी के घर का एक हिस्सा ध्वस्त कर दिया। आतंकवादियों ने प्रांत के दक्षिणी जिलों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सुरक्षा कर्मियों, खासकर पुलिस और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी से जुड़े लोगों के खिलाफ अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article