दुनिया

South Korea Heat: दक्षिण कोरिया भीषण गर्मी की मार से बेहाल, 18 लोगों की चली गई जान

South Korea Heat Weather News: इस गर्मी से अब तक 4,20,000 पशुधन मार गए, जिनमें 3,93,000 मुर्गियां शामिल थीं। मछली फार्मों में लगभग 4,30,000 मछलियां भी मरी हुई पाई गईं।

Image

दक्षिण कोरिया में लगातार गर्मी का प्रकोप जारी

South Korea Heat Weather: दक्षिण कोरिया में लगातार गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इसके कारण अब तक अठारह लोगों की मौत हो चुकी है। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि गृह मंत्रालय के अनुसार 20 मई से गुरुवार तक कुल 1,907 लोग गर्मी से संबंधित बीमारियों से पीड़ित हुए हैं, और उनमें से 18 की मृत्यु हो गई।

पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान गर्मी से संबंधित रोगियों की संख्या 1,891 थी। इसमें 25 लोगों की मृत्यु हुई थी।फिलहाल अधिकांश क्षेत्रों में तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा और यहां रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा।

गुरुवार को ग्योंगसांग प्रांतों के कुछ हिस्सों में 30 से 50 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार तक गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहेगी।बता दें कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 4 अगस्त तक दक्षिण कोरिया में बीमारियों के कारण 11 लोगों की मौत हुई थी।

मानसून का सीजन खत्म होने के बाद देश में भीषण गर्मी पड़ रही है

समाचार एजेंसी योनहाप ने कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी के हवाले से बताया था कि 20 मई को सरकार की ओर से गर्मी से संबंधित बीमारियों के लिए निगरानी प्रणाली शुरू की गई थी। मानसून का सीजन खत्म होने के बाद देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के कई हिस्सों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article